कन्हैया कुमार पर किसने कराया हमला? मनोज तिवारी पर उठ रहे सवाल; खुद कांग्रेस उम्मीदवार ने लगाया गंभीर आरोप

Delhi News: लोकसभा चुनाव के बीच उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार पर हमले के बाद मामला गरमा गया है। खुद कन्हैया ने ये आरोप लगाया है कि मनोज तिवारी ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस ने भी हमले की आलोचना की है।

Manoj Tiwari vs Kanhaiya Kumar: देश की राजधानी दिल्ली में चुनावी लड़ाई, असल मारपीट वाली लड़ाई में तब्दील हो गई। मनोज तिवारी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार पर हमला हुआ, जिसके बाद ये विवाद गरमा गया है। खुद कन्हैया ने ये आरोप लगाया है कि भाजपा सांसद तिवारी ने उन पर हमला कराया है, तो वहीं कांग्रेस पार्टी भी भाजपा पर भड़क गई है। आपको बताते हैं कि इस मामले में कन्हैया कुमार ने क्या दावा किया है।

Kanhaiya Kumar vs Manoj Tiwari on Attack Issue

कन्हैया कुमार ने मनोज तिवारी पर लगाया गंभीर आरोप।

मनोज तिवारी पर हमला कराने का आरोप

उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने शनिवार को दावा किया कि मौजूदा सांसद मनोज तिवारी ने उन पर हमला कराया क्योंकि उन्हें यह एहसास हो गया है कि इस निर्वाचन क्षेत्र के लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अपने प्रतिद्वंद्वी तिवारी के खिलाफ कुमार का यह आरोप कुछ लोगों द्वारा उन पर कथित तौर पर हमला करने और स्याही फेंकने के एक दिन बाद आया है।

End of Feed