polling officer Isha Arora virl video: यूपी के सहारनपुर में लोकसभा चुनाव की पोलिंग ड्यूटी करने वाली एक महिला जिसका नाम ईशा अरोड़ा ( Isha Arora) है वो खासी सुर्खियों में हैं, सेलेब्रिटी लुक की वजह से उन्हें खासा पसंद किया जा रहा है, ईशा अरोड़ा ने खुद के लुक और खूबसूरती पर ये बातें कहीं।
सहारनपुर की ग्लैमरस पोलिंग अधिकारी ईशा अरोड़ा
ईशा की ड्यूटी सहारनपुर के गंगोह विधानसभा के गांव मंहगी में लगी है उनके लुक को लेकर लोग चर्चायें कर रहे हैं और वो सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं।
वहीं ईशा ने अपने काम को लेकर कहा,'जो कोई भी काम हमें मिलता है, तो उसे हल्के में नहीं लेना चाहिए, समय से काम करना चाहिए, चाहे ऑफिस जाना हो या पोलिंग बूथ पर आना हो, सभी लोग समय का ख्याल रखें और रेगुलर रहें...देखिए ईशा अरोड़ा ने और क्या कहा
'मुझे बिल्कुल भी समय नहीं मिला। मोबाइल तक देखने की फुर्सत नहीं है'
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और उस पर आए कमेंट्स को लेकर ईशा ने कहा कि 'मुझे बिल्कुल भी समय नहीं मिला। मोबाइल तक देखने की फुर्सत नहीं है क्योंकि लगातार चुनावी व्यस्तता है। वायरल और फेमस होने को लेकर ईशा ने कहा कि हां, यह अच्छा लगता है।'
'चुनाव आयोग की व्यवस्था बहुत अच्छी हैं'
ईशा से पूछा गया कि ड्यूटी के दौरान महिलाओं को किन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा पड़ता है? तो उन्होंने कहा कि 'चुनाव आयोग की व्यवस्था बहुत अच्छी हैं और उन्हें किसी भी प्रकार की अव्यवस्था का सामना नहीं करना पड़ता है।
