'विरोधियों को धमकाना TMC उम्मीदवार को पड़ा महंगा', बंगाल पुलिस ने हफीजुल मुल्ला को किया गिरफ्तार

बंगाल चुनाव से पहले टीएमसी नेता हफीजुल मुल्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर दक्षिण 24 परगना के जिबंतला में विरोधियों को धमकी देने का आरोप है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह चुनाव नतीजों के बाद प्रतिद्वंदियों पर “स्टीम रोलर चलाने” की धमकी देते नजर आए। चुनाव आयोग के अधिकारियों के अनुसार मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है।

बंगाल चुनाव से पहले टीएमसी नेता हफीजुल मुल्ला को गिरफ्तार किया गया है। चुनाव आयोग (ईसीआई) के अधिकारियों के अनुसार, उन पर दक्षिण 24 परगना जिले के जिबंतला में अपने विरोधियों को खुलेआम धमकी देने का आरोप है।

tmc leader

टीएमसी नेता हफीजुल मुल्ला को गिरफ्तार किया गया

दरअसल, टीएमसी उम्मीदवार की सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रही है, जिसमें वो अपने प्रतिद्वंदी उम्मीदवार को धमकी देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में उन्होंने कहा,"मैं यह बात खुले आसमान के नीचे कह रहा हूं। 4 मई को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद, मैं उन पर स्टीम रोलर चला दूंगा।” बता दें कि बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को चुनाव होना है।

End of Feed