बंगाल में पहले चरण के लिए थमा चुनाव प्रचार; हुमायूं कबीर की पार्टी के चार उम्मीदवार TMC में शामिल

West Bengal Election 2026: पहले चरण में उत्तरी बंगाल के 152 निर्वाचन क्षेत्रों और राज्य के दक्षिणी हिस्से के कई जिलों में 23 अप्रैल को मतदान होना है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस चरण में 3.60 करोड़ से अधिक मतदाता मतदान कर सकेंगे।

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार मंगलवार शाम छह बजे समाप्त हो गया। जिसके बाद अब अगले 48 घंटों तक पहले चरण की सीटों पर चुनावी प्रचार पर रोक रहेगी। इसी बीच, इंडस्ट्रियल एरिया में हुमायूं कबीर की पार्टी के चार उम्मीदवार तृणमूल में शामिल हो गए हैं। पहले चरण के मतदान से पहले पश्चिम बर्धमान के जिला अध्यक्ष और पांडबेश्वर से तृणमूल उम्मीदवार नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। इनमें राहुल घोष (रानीगंज से उम्मीदवार),रुबिया बेगम (दुर्गापुर पूर्व से उम्मीदवार),अद्वैत दास (बाराबनी से उम्मीदवार),और जुबेद शेख (पांडबेश्वर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार) शामिल हैं।

पश्चिम बंगाल में थमा पहले चरण का चुनाव प्रचार।

पश्चिम बंगाल में थमा पहले चरण का चुनाव प्रचार।

गौरतलब है कि कि पहले चरण में उत्तरी बंगाल के 152 निर्वाचन क्षेत्रों और राज्य के दक्षिणी हिस्से के कई जिलों में 23 अप्रैल को मतदान होना है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस चरण में 3.60 करोड़ से अधिक मतदाता मतदान कर सकेंगे। इन मतदाताओं में लगभग 1.84 करोड़ पुरुष, 1.75 करोड़ महिला और 465 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

End of Feed