ममता कैबिनेट का 'पावर सरेंडर': मुख्यमंत्री समेत इन 22 मंत्रियों को जनता ने दिखाया बाहर का रास्ता

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में भाजपा ने 206 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत TMC के 22 मंत्री चुनाव हार गए हैं। जानें किस दिग्गज को कितने वोटों से मिली शिकस्त।

पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नए युग का उदय हुआ है। 2026 के विधानसभा चुनाव परिणामों ने पूरे देश को चौंका दिया है। बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल कांग्रेस (TMC) के शासन मॉडल को पूरी तरह नकारते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) को पूर्ण बहुमत सौंपा है। राज्य की 294 सीटों में से 293 के नतीजे आ चुके हैं, जिसमें भाजपा ने 206 सीटें जीतकर पहली बार राज्य में सरकार बनाने का मार्ग प्रशस्त किया है।

WB Election TMC Minister Loss List

63% मंत्री नहीं बचा पाए सीट

63% मंत्री अपनी सीट नहीं बचा पाए

इन चुनाव परिणामों की सबसे बड़ी हाईलाइट तृणमूल कांग्रेस के दिग्गज मंत्रियों की हार है। चुनावी मैदान में उतरे 35 मंत्रियों में से 22 मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा है। यानी कैबिनेट के लगभग 63% सदस्य जनता का भरोसा खो चुके हैं। हारने वाले मंत्रियों में शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, परिवहन और वित्त जैसे महत्वपूर्ण विभागों के प्रमुख शामिल हैं।

End of Feed