बंगाल चुनाव: IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा ने संभाला दक्षिण 24 परगना में मोर्चा, TMC कर रही प्रदर्शन

IPS Ajay Pal Sharma: अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के कारण 'सिंघम' के नाम से पहचाने जाने वाले अजय पाल शर्मा को तृणमूल नेताओं और कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा।

West Bengal Assembly Elections 2026: विशेष पुलिस पर्यवेक्षक अजय पाल शर्मा ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले का दौरा किया और विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान मतदान प्रक्रिया पर नजर रखी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। शर्मा उत्तर प्रदेश कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी हैं और वर्तमान में प्रयागराज में एसीपी के पद पर तैनात हैं। पिछले दो दिनों में डायमंड हार्बर क्षेत्र में डराने-धमकाने और हिंसा रोकने के उनके सक्रिय कदमों को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। इस क्षेत्र को तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी का गढ़ माना जाता है।

बंगाल चुनाव: IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा ने संभाला दक्षिण 24 परगना में मोर्चा, TMC कर रही प्रदर्शन

बंगाल चुनाव: IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा ने संभाला दक्षिण 24 परगना में मोर्चा, TMC कर रही प्रदर्शन

अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के कारण 'सिंघम' के नाम से पहचाने जाने वाले शर्मा को मंगलवार को तृणमूल नेताओं और कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि वह अपनी भूमिका से आगे बढ़कर काम कर रहे हैं और चुनाव से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को 'डरा-धमका' रहे हैं।

End of Feed