Bengal Chunav 2026:...जब कोलकाता में प्रचार के दौरान 'बाइक की सवारी' करने लगीं CM ममता बनर्जी-Video

Mamata Banerjee on Bike: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता के चार निर्वाचन क्षेत्रों में प्रचार करते समय बाइक पर पीछे बैठीं नजर आईं।

Mamata Banerjee on Bike: पश्चिम बंगाल में दूसरे फेज की वोटिंग 29 अप्रैल को होनी है। ऐसे में प्रत्याशी मतदाताओं से कनेक्ट करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए हैं। चाहे बीजेपी हो या टीएमसी सभी प्रचार के एक से एक अनूठे तरीके अपना रहे हैं। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता के चार निर्वाचन क्षेत्रों में प्रचार करते समय बाइक पर पीछे बैठीं नजर आईं।

mamata on bike

कोलकाता में प्रचार के दौरान 'बाइक की सवारी' करने लगीं CM ममता बनर्जी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता के निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के दौरान एक अनोखा तरीका अपनाया, जहां वे एक टीएमसी कार्यकर्ता की बाइक पर पीछे (Pillion) बैठी नजर आईं।

ममता बनर्जी ने अपनी आखिरी चुनावी जंग में जनसंपर्क करने के लिए बाइक की सवारी चुनी। चुनाव आयोग द्वारा बाइक रैलियों पर प्रतिबंध के बाद यह कदम सामने आया, जिसे उन्होंने 'बदमाशी' कहा था। उनके बाइक पर पीछे बैठने और प्रचार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

End of Feed