Bihar Election: 'चुनाव के लिए हम तैयार, उम्मीदवारों की घोषणा जल्द ही...' बोले तेज प्रताप यादव

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। इसे लेकर प्रतिक्रियायें सामने आ रही हैं। वहीं जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने कहा कि उम्मीदवारों की घोषणा जल्दी ही कर दी जाएगी।

Tej Pratap on Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने आगामी चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। तेज प्रताप यादव ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में कहा कि चुनाव तो होना ही है और हम अपने जनशक्ति जनता दल की तरफ से इस चुनाव का सामना करेंगे। लड़ाई को लड़ने का काम करेंगे। परसों (8 अक्टूबर) को हम लोग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने उम्मीदवारों का ऐलान करेंगे।

tej pratap yadav

जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव (फोटो: @TejYadav14)

तेज प्रताप ने साफ किया कि उनकी पार्टी पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने जा रही है और आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता को एक मजबूत विकल्प देगी।

End of Feed