यूपी में मतदान: चंद्रशेखर ने की EVM खराब होने की शिकायत, सपा ने भी लगाए कई आरोप, मुस्लिम कर्मचारी बुर्का पहनकर तैनात

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 19, 2024, 05:20 PM IST

मुजफ्फरनगर से सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को लेटर लिखा है। इसमें भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजीव बालियान के गांव कुटबी में भाजपा एजेंटों पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया है।

UP First Phase Voting: लोकसभा चुनाव के पहले चरण में उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर मतदान की प्रक्रिया चल रही है। आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी और राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने प्रशासन पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कई स्थानों पर ईवीएम खराब होने की शिकायत की। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि जोगीरामपुरी में भी मशीन खराब हुई है। उन्होंने अपनी जीत का दावा किया है। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि सत्तर प्रतिशत वोटों के साथ आजाद समाज पार्टी विजयी होगी।

EVM

यूपी में मतदान के दौरान शिकायतें

फर्जी मतदान को रोकने की पहल

वहीं, मुरादाबाद के डीएम ने फर्जी मतदान को रोकने के लिए एक अनूठी पहल की है। मुस्लिम बहुल मतदान केंद्रों पर मुस्लिम महिला कर्मचारियों को बुर्का पहनाकर तैनात किया गया है। ये महिला कर्मचारी मतदान के लिए आने वाली बुर्का पहनी मतदाताओं का हिजाब उठाकर आईडी पर लगे फोटो से उनका मिलान कर रही हैं। मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रुचि वीरा का कहना है कि एक समुदाय विशेष को वोटिंग पर्चियां बांटने में गड़बड़ी की गई है। उन्हें परेशान किया जा रहा है। वोट डालने से कोई नहीं रोक सकता।

End of Feed