BJP Candidate List: लोकसभा चुनाव को लेकर BJP की पांचवी सूची का इंतजार हर किसी को है। इस सूची में पार्टी कई दिग्गजों के टिकट काट सकती है, जिसमें वीके सिंह, रीता बहुगुणा जोशी समेत वीके सिंह का नाम भी शामिल है। सूत्रों के अनुसार, कल भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में कई हाई प्रोफाइल सीटों पर नए चेहरों को मौका दिए जाने का फैसला किया गया है। सूत्रों ने बताया कि यह बैठक करीब 3 घंटे तक चली, जिसमें पीएम मोदी, अमित शाह से लेकर कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।
बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक
माना जा रहा है कि बीजेपी अपनी 5वीं सूची जल्द ही जारी कर सकती है। इसमें यूपी की बची हुई 24 सीटों समेत अन्य राज्यों में लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान होगा। इसमें सबसे ज्यादा नजर उत्तर प्रदेश के लिए जारी होने वाली कैंडिडेट लिस्ट पर है। बता दें, पार्टी ने अबतक 291 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है।
इन दिग्गजों का कट गया टिकट
बीजेपी के सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय चुनाव समिति ने कई बड़े नामों का टिकट काटने का फैसला किया है। इसमें गाजियाबाद से सांसद जनरल वीके सिंह, पीलीभीत से वरुण गांधी और प्रयागराज से रीता बहुगुणा जोशी जैसे नाम शामिल हैं। बलिया से वीरेंद्र सिंह मस्त, हाथरस से राजवीर दिलेर, जयपुर से रामचरण बोहरा और बंदायू से संघमित्रा मौर्या का नाम भा शामिल है।
मेनका गांधी समेत इनका टिकट हुआ पक्का
सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने कई नामों पर मुहर लगा दी है। इसमें सुल्तानपुर से मेनका गांधी का नाम भी शामिल है। यानी इनका टिकट पक्का माना जा रहा है। इसके अलावा गाजियाबाद से वीके सिंह की जगह अतुल गर्ग, पीलीभीत से जितिन प्रसाद, हाथरस से अनूप बाल्मीकि, सहारनपुर से राघव लखनपाल, अलीगढ़ से सतीश गौतम, मुरादाबाद से सर्वेश कुमार सिंह को टिकट मिल सकता है।
