इलेक्शन

Bihar Elections: बिहार विधानसभा चुनाव में VIP 60 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हुआ फैसला

VIP in Bihar Assembly Elections: पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी ने यह भी याद कराया कि हम लोगों ने पहले से ही नारा दिया है कि इस चुनाव में चार नहीं, 40 विधायक बनाना है। उन्होंने कहा कि जब 60 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, तब 40 से 50 सीटों पर चुनाव जीतकर जरूर आएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सभी सीटों पर चुनाव की तैयारी में जुट जाने की अपील की।

Image

पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी

VIP in Bihar Assembly Elections: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) की मंगलवार को दो दिवसीय प्रदेश और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक समाप्त हो गई। पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर में हुई बैठक में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में 60 सीटों पर लड़ने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में कई अन्य प्रस्ताव स्वीकृत किए गए।

बैठक के बाद पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने निर्णयों के विषय में बताते हुए कहा, 'पार्टी अपनी पहचान बना चुकी है। पार्टी के साथ आठ से दस प्रतिशत वोट हैं। बिहार में वीआईपी 150 सीटों पर निर्णायक भूमिका में है। इन सीटों पर हम परिणाम प्रभावित करने की ताकत रखते हैं। इस साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी 60 सीटों पर लड़ेगी। शेष सीट हम सहयोगियों के लिए छोड़ेंगे।'

उन्होंने स्पष्ट कहा कि हम टिकट मांगने वाले नहीं, बांटने वाले हैं। हम 243 सीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन हम चाहते हैं कि समझौता हो। हमारे लिए गठबंधन जरूरी है। उन्होंने सहयोगियों को भरोसा देते हुए कहा कि जहां पर हमारे सहयोगी लड़ेंगे, वहां हम उन्हें जीत दिलाने में मदद करेंगे।

'आपकी जीत पर हमारे सिर पर ताज होगा'

महागठबंधन में शामिल वीआईपी के प्रमुख सहनी ने यह भी कहा कि 50 प्रतिशत सीटें हम पिछड़ा, अति पिछड़ा और एससी के लिए सुरक्षित करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि आपकी जीत पर हमारे सिर पर ताज होगा। ताज जब होगा तभी बिहार में निषाद समाज का कल्याण होगा। हमारी सरकार बनने पर वीआईपी का उप मुख्यमंत्री होगा।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article