विधानसभा चुनाव 2026 वोटिंग Live Updates: असम, केरल और पुडुचेरी में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी, आधे से अधिक मतदाताओं ने डाले वोट; 4 मई को आएंगे नतीजे
तीन राज्यों की 296 सीटों पर मतदान शुरू; Voter Card नहीं है तो इन 12 वैकल्पिक ID प्रूफ को दिखाकर डाल सकेंगे वोट
- असम की 126 सीटों, केरल की 140 सीटों और पुडुचेरी की 30 सीटों पर मतदान एक साथ शुरू हुआ।
- प्रधानमंत्री मोदी, नितिन नबीन, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई नेताओं ने जनता से लोकतंत्र में भागीदारी की अपील की।
- केरल में दोपहर 1 बजे तक करीब 49.70% वोटिंग।
- पुडुचेरी में दोपहर 1 बजे तक अनुमानित 17.41% वोटिंग दर्ज की गई है।
- असम में दोपहर 1 बजे तक लगभग 56.83% मतदान दर्ज किया गया है।
मतदान प्रतिशत 86-87% तक पहुंच सकता है: सीएम हिमंता
गुवाहाटी में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने विधानसभा चुनाव के मतदान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार राज्य में मतदान प्रतिशत 86-87% तक पहुंच सकता है, जो पहले के मुकाबले काफी अधिक है।सीएम सरमा ने कहा कि पहले बांग्लादेश मूल के मुस्लिम समुदाय में मतदान प्रतिशत 95-96% तक रहता था, जबकि अन्य असमिया समाज में यह करीब 75-76% होता था। लेकिन इस बार दोनों समुदायों के बीच मतदान को लेकर एक तरह की प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
उन्होंने यह भी बताया कि इस बार पारंपरिक रूप से कम मतदान करने वाले वर्गों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है, जिससे कुल वोटिंग प्रतिशत में बड़ा इजाफा हुआ है।
चुनावी नतीजों पर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन अगर बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए (NDA) तीन अंकों तक पहुंच जाए तो यह चौंकाने वाला नहीं होगा।
Kerala Election: केरलम विधानसभा चुनाव में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मतदान, 77.50% मतदान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। मतदान खत्म होने के बाद चुनाव अधिकारियों ने EVM और VVPAT मशीनों को सील कर सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया। कोच्चि से सामने आए दृश्य में पोलिंग स्टाफ को मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद मशीनों को सील करते हुए देखा गया।इस चुनाव में करीब 77.50% मतदान दर्ज किया गया, जो कि राज्य में मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है। चुनाव आयोग के अनुसार, मतदान के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और अधिकांश जगहों पर प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही। अब सभी की नजरें मतगणना और चुनाव परिणामों पर टिकी हैं।
शाम 5 बजे तक कितना प्रतिशत हुआ मतदान?
चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि शाम 5 बजे तक असम में 84.42 प्रतिशत वोटिंग हुई। केरलम में 75.01 प्रतिशत वोटिंग हुई। पुडुचेरी में 86.92 प्रतिशत वोटिंग हुई।असम में मतदान के बीच मतदान अधिकारी की मौत, कारण स्पष्ट नहीं
असम के सोनितपुर जिले में विधानसभा चुनाव के बीच बृहस्पतिवार को एक मतदान अधिकारी मृत पाए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि देबेन होरो (45) को नादुआर विधानसभा क्षेत्र में द्वितीय मतदान अधिकारी के रूप में तैनात किया गया था।एक अधिकारी ने कहा, "होरो को डोलापानी एलपी स्कूल स्थित मतदान केंद्र संख्या-230 में तैनात किया गया था। बृहस्पतिवार सुबह वह अपने बिस्तर पर अचेत अवस्था में मिले। उन्हें एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।"
Assam Election: दोपहर 3 बजे तक कितने वोट पड़े
दोपहर 3 बजे तक असम में 75.91, केरल में 62.71 तो पुडुचेरी में 72.40% वोटिंगAssam Elections 2026: कार्बी आंगलोल के वायरल वीडियो पर FIR दर्ज
असम विधानसभा चुनाव 2026 के बीच कार्बी आंगलोंग जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो का कड़ा संज्ञान लिया है। इस वीडियो में कथित तौर पर एक मतदान केंद्र के भीतर की चुनावी प्रक्रिया को दिखाया गया है, जो गोपनीयता और नियमों का गंभीर उल्लंघन है।असम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के कार्यालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इस मामले की गंभीरता को देखते हुए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की सुसंगत धाराओं के तहत तत्काल एक प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है।
Puducherry Election: पुडुचेरी में 56 फीसदी से अधिक वोटिंग
केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भी दोपहर 1 बजे तक 56.83% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है।Kerala election: केरल में आधे के करीब पहुंचा वोटिंग का आंकड़ा
केरल की सभी 140 विधानसभा सीटों पर भी वोटिंग की गति निरंतर बनी हुई है और दोपहर 1 बजे तक यहां 49.70% मतदान हो चुका है।Assam Election: असम में दोपहर तक 59.63% मतदान
असम में दोपहर 1 बजे तक सबसे अधिक 59.63% मतदान दर्ज किया गया है। राज्य के विभिन्न जिलों से आ रही तस्वीरों में मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। मुख्यमंत्री हिमंत और विपक्षी नेता लगातार लोगों से बाहर आकर वोट करने की अपील कर रहे हैं।Kerala Election: महिला आरक्षण बिल पर क्या बोले कांग्रेस सांसद शशि थरूर
केरल विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतदान के बीच तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आज अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अपना वोट डालने के बाद उन्होंने मीडिया से महिला आरक्षण बिल पर कहा कि हमने अभी तक इस बिल का आधिकारिक ड्राफ्ट नहीं देखा है। मुझे जानकारी मिली है कि सरकार इसके लिए 16 अप्रैल को संसद का सत्र बुलाने की योजना बना रही है। जब तक हम बिल की कॉपी नहीं देख लेते और यह नहीं समझ लेते कि सरकार इसमें क्या प्रस्ताव दे रही है, तब तक इस पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी।Assam Election: ड्यूटी पर तैनात एक मतदान अधिकारी की मौत
असम में विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतदान के बीच शोणितपुर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां चुनावी ड्यूटी पर तैनात एक मतदान अधिकारी मृत पाए गए। 45 वर्षीय देबेन होरो नदुआर निर्वाचन क्षेत्र के डोलापानी एलपी स्कूल स्थित पोलिंग स्टेशन संख्या 230 पर द्वितीय मतदान अधिकारी के रूप में तैनात थे। अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार सुबह वे अपने बिस्तर पर अचेत अवस्था में मिले, जिसके बाद उन्हें तुरंत एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पेशे से सरकारी स्कूल के सहायक शिक्षक रहे होरो की मौत का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।Kerala Election: केरल में वोट देने के बाद एक आदमी की मौत
केरल के वाणियाम्पारा में मतदान के दौरान एक दुखद हादसा सामने आया है, जहां 62 वर्षीय विनोदन नामक व्यक्ति की वोट डालने के तुरंत बाद मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, विनोदन सुबह ईकेएम यूपी स्कूल स्थित पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे थे और करीब एक घंटे तक कतार में खड़े रहने के बाद उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जैसे ही वे बूथ से बाहर आए, सुबह करीब 10:45 बजे वे अचानक जमीन पर गिर पड़े। पास मौजूद लोग उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।Puducherry Election: बाइक पर सवार होकर वोट डालने पहुंचे पुडुचेरी CM
पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी वोट डालने के लिए अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर पोलिंग बूथ पहुंचे। मतदान केंद्र जाने से पहले उन्होंने मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना भी की। वहीं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मतदान के दिन गुवाहाटी स्थित शक्तिपीठ माँ कामाख्या मंदिर में हाजिरी लगाई।Puducherry Assembly Election: पुडुचेरी में 37.06 फीसदी वोटिंग पूरी
इलेक्शन कमीशन के ताजा आंकड़ों के मुताबिक पुडुचेरी में दोपहर 11 बजे तक 37.06 फीसदी वोटिंग हो चुकी है।Kerala Election: केरल में 33.3% वोटिंग
केरल में दोपहर 11 बजे तक 33.3 फीसदी मतदान हो चुका है।Assam Elections 2026: असम में 38.98 फीसदी वोट
ECI के आंकड़ों के मुताबिक 11 बजे तक असम में 38.98 फीसदी मतदान हो चुका है।Assam Elections 2026: मां कामाख्या के दर्शन करने पहुंचे हिमंता
असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान के बीच मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा आज सुबह गुवाहाटी स्थित प्रसिद्ध मां कामाख्या मंदिर पहुंचे। उन्होंने वहां मत्था टेका और राज्य की खुशहाली के लिए विशेष पूजा-अर्चना की।दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज असम में लोकतंत्र का महापर्व है। मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि आज मुझे मां कामाख्या के दर्शन करने का अवसर मिला। मैंने मां से असम के समस्त नागरिकों के कल्याण और प्रदेश की उन्नति के लिए प्रार्थना की है।
Kerala Election: पूर्व रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी ने डाला वोट
केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। इसी क्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी ने तिरुवनंतपुरम में वोटिंग की। ए.के. एंटनी ने जगति स्थित सरकारी जीएचएस (Govt GHS Jagathy) पोलिंग बूथ पर पहुंचकर वोट डाला। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के दिग्गज नेता एम.एम. हसन भी मौजूद रहे।Assam Election: क्या बोले अखिल गोगोई
Assam Election: अखिल गोगोई ने किया बदलाव का दावा
असम विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बीच राइजोर दल के अध्यक्ष और शिवसागर निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार अखिल गोगोई ने राज्य में बड़े राजनीतिक बदलाव का दावा किया है। वोट डालने के बाद मीडिया से बात करते हुए गोगोई ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा और विपक्ष की जीत का भरोसा जताया।Assam Election: कहां कितनी वोटिंग हुई
निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदान प्रतिशत (VTR) के रुझानों के मुताबिक, असम में अब तक लगभग 17.87% मतदान दर्ज किया गया है। वहीं, केरल में करीब 16.23% मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भी सुबह से ही लंबी कतारें देखी जा रही हैं और यहां मतदान का प्रतिशत 17.41% तक पहुंच गया है। शुरुआती दो घंटों में मतदान की यह गति लोकतंत्र के प्रति नागरिकों की सक्रिय भागीदारी को दर्शाती है।असम में 17 फीसदी से अधिक वोटिंग हुई
असम की 126 सीटों पर सुबह 7 बजे से ही पोलिंग बूथों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। शुरुआती दो घंटों के आंकड़ों के अनुसार, असम में लगभग 17.87% मतदान दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और विपक्षी नेताओं ने भी सुबह-सुबह अपना वोट डाला और जनता से रिकॉर्ड मतदान की अपील की।पुडुचेरी में 9 बजे तक 17 फीसदी से अधित मतदान
पुडुचेरी की सभी 30 सीटों पर भी मतदान की गति काफी तेज है। यहां सुबह 9:00 बजे तक अनुमानित 17.41% वोटिंग दर्ज की गई है। यहां की 5 लाख महिला मतदाताओं में मतदान को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।Kerala Assembly Election: केरलम में अबतक 16 फीसदी से अधिक वोटिंग
केरलम की 140 सीटों पर भी लोकतंत्र का उत्सव जोर-शोर से शुरू हो चुका है। यहां सुबह 9 बजे तक करीब 16.23% मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। राज्य के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं और बुजुर्गों की भी सक्रिय भागीदारी देखी जा रही है।Puducherry Assembly Election: पुडुचेरी की सभी 30 सीटों पर आज मतदान
पुडुचेरी की सभी 30 सीटों पर आज वोटिंग हो रही है। केंद्र शासित प्रदेश में कुल 294 उम्मीदवार मैदान में हैं। 4 मई को इसके नतीजे आएंगे। यहां कुल 9.44 लाख मतदाता हैं, जिनमें महिलाओं की संख्या (5 लाख) पुरुषों (4.43 लाख) से अधिक है।असम की जनता से प्रियंका गांधी ने किया लोकतंत्र में भागीदारी का अनुरोध
दिसपुर से BJP उम्मीदवार प्रद्युत बोरदोलोई ने नगांव में डाला वोट
दिसपुर विधानसभा क्षेत्र से BJP उम्मीदवार प्रद्युत बोरदोलोई ने कहा, "मैंने अभी-अभी अपना वोट डाला है। जब मैंने दिसपुर से BJP उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल करने का फैसला किया था, तब मैं अपने वोट देने के अधिकार को ट्रांसफर नहीं कर पाया था। चूंकि यह ट्रांसफर नहीं हो पाया, इसलिए मैंने अभी यहीं अपना वोट डाला है। मैं अब दिसपुर वापस जा रहा हूँ..."नितिन नबीन ने की जनता से मतदान की अपील
नितिन नबीन ने जनता से भारी संख्या में मतदान की अपील की है। उन्होंने कहा कि आज असम की प्रगति और विकास के संकल्प का दिन है। मैं सभी प्रदेशवासियों, विशेषकर अपने युवा साथियों से आग्रह करता हूँ कि लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साह के साथ भाग लें और अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें।आपका एक-एक वोट असम की ‘माटी, बेटी और रोटी’ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ राज्य को घुसपैठ और अस्थिरता से मुक्त रखने में निर्णायक होगा। विकास की जो यात्रा शुरू हुई है, उसे ‘विकसित असम’ के लक्ष्य तक पहुँचाने के लिए आपकी भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। याद रखें - पहले मतदान, फिर जलपान।
QR कोड से भी दी जा रही जानकारी
कई जिलों में सार्वजनिक स्थानों और मतदान केंद्रों पर QR कोड लगाए गए हैं। आप अपने मोबाइल से इस कोड को स्कैन करके तुरंत अपना बूथ पता कर सकते हैं।ऑनलाइन ऐसे पता करें पोलिंग बूथ
चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://electoralsearch.eci.gov.in पर लॉग इन करने के बाद आप अपने वोटर आईडी कार्ड का 10 अंकों का नंबर दर्ज कर सकते हैं और राज्य का नाम चुन सकते हैं। इसके बाद स्क्रीन पर कैप्चा वेरिफाई करने का विकल्प आएगा, जिसे भरकर ‘सर्च’ पर क्लिक करना होगा। सर्च करने पर आपके सामने बूथ नंबर, नाम, पता और विधानसभा क्षेत्र का नाम दिखाई देगा। इन विवरणों को अपने व्यक्तिगत विवरण (जैसे नाम, उम्र, पता) से मिलान कर आप अपने पोलिंग बूथ की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही, आप अपना इलेक्ट्रॉनिक इलेक्टोरल फोटो पहचान पत्र (ई-ईपीआईसी) भी डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैंहिमन्त बिश्व शर्मा ने की प्रार्थना
असम में शुरू हुई वोटिंग
प्रधानमंत्री मोदी की पुड्डूचेरी की जनता से अपील
प्रधानमंत्री मोदी ने केरलम में लोगों से वोटिंग की अपील की
असम : मतदान केंद्र पर वोटिंग की तैयारी
केरलम की एक सीट पर हुई मॉक पोलिंग
केरलम की कोच्चि विधानसभा सीट पर मॉक पोल किया जा रहा है। यहां एसएनडीपी नर्सरी स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र पर मॉक वोटिंग की गई। कांग्रेस के सांसद हीबी इडेन यहां वोट डालने आएंगे।भाजपा ने निर्वाचन आयोग से ममता को चुनाव प्रचार से प्रतिबंधित करने का आग्रह किया
भाजपा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके सहयोगियों के कथित ’’भड़काऊ’’ बयानों को लेकर निर्वाचन आयोग के समक्ष चिंता व्यक्त करते हुए बुधवार को कहा कि राज्य में ’’अराजकता और भय’’ का माहौल बनाया जा रहा है तथा निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पार्टी ने निर्वाचन आयोग से केंद्रीय पुलिस बलों के खिलाफ टिप्पणियों के लिए प्राथमिकी दर्ज करने, बनर्जी पर अस्थायी तौर पर चुनाव प्रचार पाबंदी लगाने और राज्य में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कर्मियों की सुरक्षा के लिए कदम उठाने का आग्रह किया। भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने आयोग को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें आरोप लगाया गया कि तृणमूल कांग्रेस नेता संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने और राज्य में चुनाव ड्यूटी पर तैनात केंद्रीय बलों का मनोबल गिराने के प्रयास में ’’भड़काऊ’’ बयान दे रहे हैं।Kerala Polls: एलडीएफ की नजर ‘हैट्रिक' बनाने पर, यूडीएफ वापसी की आस में
केरल में बृहस्पतिवार को होने वाले विधानसभा चुनाव में 2.71 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इस मुकाबले में सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटने तथा विपक्षी संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) की सत्ता से वनवास खत्म होने की संभावना और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के राज्य में अपना खाता खोलने के प्रयासों की परख होगी।लगभग एक महीने के गहन चुनाव प्रचार के बाद इस दक्षिणी राज्य में कल एक ही चरण में विधानसभा चुनाव होंगे। सभी 140 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा, जहां 883 उम्मीदवार मैदान में हैं।
निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, मतदाताओं में 1.32 करोड़ पुरुष, 1.39 करोड़ महिलाएं और 273 उभयलिंगी हैं। साथ ही 2.42 लाख से अधिक प्रवासी मतदाता भी हैं। हालांकि यह मुकाबला त्रिकोणीय है। लेकिन राज्य में सत्ता मुख्य रूप से एलडीएफ और यूडीएफ के बीच हस्तांतरित होती रही है। इस चुनाव के परिणाम से पता चलेगा कि क्या यह पैटर्न बरकरार रहेगा या इसमें बदलाव आयेगा। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ एलडीएफ के लिए यह चुनाव लगातार तीसरी बार सत्ता बरकरार रखने की एक अहम लड़ाई है।
मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के नेतृत्व में, वाम मोर्चा ने अपने 10 साल के शासन रिकॉर्ड को प्रमुखता दी है, जिसमें बुनियादी ढांचा विकास, कल्याणकारी योजनाएं और संकट प्रबंधन शामिल हैं। हालांकि, एलडीएफ को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, जिनमें सत्ता विरोधी लहर की चर्चा और 2024 के लोकसभा चुनाव और हाल के स्थानीय निकाय चुनाव में मिली हार के बाद उठे सवाल शामिल हैं। वाममोर्चा ने निरंतरता, स्थिरता और कामकाज का दावा करते हुए इन आरोपों का मुकाबला करने की कोशिश की है। उसने भ्रष्टाचार और कुशासन के आरोपों को भी खारिज कर दिया है।
इस बीच, कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ को केरल में सत्ता में वापसी का एक बड़ा अवसर दिख रहा है। उसे केरल के परिवर्तनकारी मतदान पैटर्न और मौजूदा सरकार के प्रति जनता की असंतुष्टि पर भरोसा है। उसने अपना चुनाव प्रचार शासन, कथित भ्रष्टाचार और विजयन प्रशासन के कामकाज के तरीके जैसे मुद्दों पर केंद्रित किया है। यूडीएफ ने माकपा और भाजपा के बीच मिलीभगत का आरोप लगाकर अपने राजनीतिक संदेश को और भी तीखा बनाने का प्रयास किया है। उसने वामपंथियों पर एसडीपीआई जैसे संगठनों से संबंध रखने का भी आरोप लगाया है, जो प्रतिबंधित इस्लामी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की राजनीतिक शाखा है।
विधानसभा आम चुनाव 2026 वोटिंग Live Updates: पुडुचेरी में 9.44 लाख मतदाता
पुडुचेरी में 30 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, जिनमें 5 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। सरकार बनाने के लिए 16 सीटों का बहुमत जरूरी है। यहां कुल 9.44 लाख मतदाता हैं, जिनमें लगभग 4.43 लाख पुरुष, 5 लाख महिलाएं और 139 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।विधानसभा आम चुनाव 2026 वोटिंग Live Updates: केरल में 890 उम्मीदवार आजमा रहे अपनी किस्मत
केरल विधानसभा की 140 सीटों के लिए 890 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। यहां प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच मुकाबला त्रिकोणीय है। सरकार बनाने के लिए 71 सीटों का बहुमत आवश्यक है। राज्य में कुल 2.71 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 1.32 करोड़ पुरुष, 1.39 करोड़ महिलाएं और 273 थर्ड जेंडर वोटर्स शामिल हैं।यूपी में 2027 की बिसात बिछाने में जुटी बीजेपी, अमित शाह संभालेंगे चुनावी कमान; जीत की संभावना तय करेगी टिकट
केरल का कौन बनेगा मुख्यमंत्री? कांग्रेस ने मुकुल वासनिक और अजय माकन को बनाया पर्यवेक्षक, विधायकों की लेंगे राय
'हंबा-हंबा, रंबा-रंबा, थंबा-थंबा...' गाने पर जमकर थिरके भाजपा कार्यकर्ता; चुनावी नतीजों के बाद फिर ममता दीदी को चिढ़ाया
'मैं हारी नहीं हूं, इस्तीफा नहीं दूंगी...', सत्ता गंवाने के बाद ममता को INDI गठबंधन की आई याद; BJP-EC पर लगाए गंभीर आरोप
'छोटी-मोटी राजनीति को किनारे रखें'; राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं को TMC की हार पर 'खुश होने' पर चेताया
© 2026 Times Horizon Private Limited
