Video: 'लोकसभा चुनाव वाला खेला करना चाहती महागठबंधन, तेजस्वी पर फूटा जीतन राम मांझी की गुस्सा; बोले- RJD की सरकार बनी तो...

Bihar Election 2025: महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता मौजूदा सरकार से परेशान है और अब बदलाव चाहती है। तेजस्वी ने कहा, “बिहार की जनता ने भाजपा को 20 साल दिए, अब हम सिर्फ 20 महीने मांग रहे हैं। तेजस्वी के ऐलान पर जीतन राम मांझी ने प्रतिक्रिया दी है।

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दले के नेता और इंडिया गठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने रविवार को पांच बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता मौजूदा सरकार से परेशान है और अब बदलाव चाहती है। तेजस्वी ने कहा, “बिहार की जनता ने भाजपा को 20 साल दिए, अब हम सिर्फ 20 महीने मांग रहे हैं। जनता ने हमें आशीर्वाद दिया तो हम मिलकर नया बिहार बनाएंगे।”

jitanram manjhi

जीतन राम मांझी ने महागठबंधन पर निशाना साधा।(फोटो सोर्स: ANI)

तेजस्वी के ऐलान पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने प्रतिक्रिया दी। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के सुप्रीमो जीतन राम मांझी ने कहा,"यह आदमी कुछ नहीं कर सकता और हमेशा से लोगों को गुमराह करता रहा है। लोकसभा चुनावों के दौरान, उन्होंने यह कहानी गढ़ी कि संविधान खतरे में है, और यह रणनीति काम कर गई, जिसके कारण एनडीए को कम सीटें मिलीं। वे फिर से ऐसी कहानी गढ़ रहे हैं। ये लोग जीतने वाले नहीं हैं और सिर्फ दिखावे के लिए बातें कर रहे हैं। एनडीए सरकार बनाएगा, लेकिन अगर कुछ अप्रत्याशित परिस्थितियों में वे सरकार बना भी लेते हैं, तो वे अपने वादे पूरे नहीं करेंगे और कहेंगे कि केंद्र सरकार ने सारा पैसा खर्च कर दिया और उन्हें कुछ नहीं दिए। बिहार के लोग राजनीतिक रूप से जागरूक हैं और इस बार उनके जाल में नहीं फंसेंगे।"

End of Feed