इलेक्शन

Rajasthan Election: राजस्थान में बीजेपी को वसुंधरा राजे के करीबी ने दिया झटका, पार्टी छोड़ निर्दलीय मैदान में उतरे यूनुस खान

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 4, 2023, 10:56 PM IST

Rajasthan Election: ​राजस्थान की राजनीति के दिग्गज नेता यूनुस खान को लंबे समय से राज्य की कद्दावर नेता वसुंधरा राजे के सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में से एक माना जाता है। खान ने भाजपा छोड़ने की घोषणा पार्टी द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए डीडवाना से टिकट देने से इनकार करने के बाद की है।

Image

राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के करीबी ने दिया इस्तीफा (फोटो- VasundharaRajeOfficial)

Rajasthan Election: राजस्थान की पूर्व सीएम और भाजपा नेता वसुंधरा राजे के एक करीबी ने बीजेपी को झटका देते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिाय है। वसुंधरा राजे के करीबी विश्वासपात्र यूनुस खान ने राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने के बाद शनिवार को पार्टी छोड़ दी।

नहीं मिला भाजपा से टिकट

राजस्थान की राजनीति के दिग्गज नेता यूनुस खान को लंबे समय से राज्य की कद्दावर नेता वसुंधरा राजे के सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में से एक माना जाता है। खान ने भाजपा छोड़ने की घोषणा पार्टी द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए डीडवाना से टिकट देने से इनकार करने के बाद की है।

निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा

पार्टी से अलग होने के बाद यूनुस खान ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए डीडवाना से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपनी उम्मीदवारी की घोषणा कर दी है। शुक्रवार को पार्टी द्वारा जारी की गई भाजपा की तीसरी उम्मीदवार सूची से यूनुस खान का नाम हटा दिया गया। पार्टी ने डीडवाना से जीतेंद्र सिंह जोधा को मैदान में उतारा है। यूनुस खान डीडवाना से दो बार विधायक रह चुके हैं।

जारी है बगावत

राजस्थान में टिकटों की जैसे-जैसे घोषणा हो रही है, पार्टियों में बगावत तेज देखने को मिल रही है। भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस में भी कई जगह बगावत दिखी है। दोनों ही पार्टियों में इस्तीफों का दौर जारी है और कई नेता निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article