देश

Rahul Gandhi Kedarnath Visit: चुनाव के बीच बाबा केदारनाथ के दर पर राहुल गांधी, रविवार को करेंगे विशेष पूजा

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 4, 2023, 09:04 PM IST

Rahul Gandhi Kedarnath Visit: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने जानकारी देते हुए कहा कि राहुल गांधी रविवार को एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। वो सुबह 6 बजे जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरेंगे।

Image

बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए जाएंगे राहुल गांधी (फोटो- @rahulgandhi)

Rahul Gandhi Kedarnath Visit: पांच राज्यों में जारा विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को केदारनाथ की यात्रा पर जा रहे हैं। राहुल गांधी का यह दौरा निजी है और रविवार सुबह बाबा केदारनाथ की दर पहुंचेगे। इससे पहले भी राहुल गांधी 2015 में केदारनाथ की यात्रा कर चुके हैं। तब उन्होंने पैदल यह यात्रा पूरी की थी।

करेंगे विशेष पूजा अर्चना

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने जानकारी देते हुए कहा कि राहुल गांधी रविवार को एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। वो सुबह 6 बजे जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरेंगे। जहां वो केदारनाथ में बाबा केदार के दर्शन व विशेष पूजा-अर्चना करेंगे।

2015 में की थी केदारनाथ धाम की पूजा

राहुल गांधी 8 साल बाद दूसरी बार केदारनाथ में दर्शन करने आ रहे हैं। राहुल गांधी का दौरा धार्मिक बताया जा रहा है। पहली बार साल 2015 में जब राहुल गांधी केदारनाथ आए थे तब वो पैदल रास्ते से केदारनाथ पहुंचे थे।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article