Varuna Karnataka Election Results 2023: वरुणा सीट भी हाई-प्रोफाइल सीटों में शुमार है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिगग्ज नेता सिद्धारमैया इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर मतगणना जारी है और रुझान आने लगे हैं। सिद्धारमैया के खिलाफ भाजपा ने कर्नाटक सरकार के मंत्री वी. सोमन्ना को प्रत्याशी बनाया है। जबकि जेडीएस से डॉ. भारती शंकर उम्मीदवार हैं। 2008 में परिसीमन के बाद यह सीट अस्तित्व में आई। 2008 और 2013 में यहां से कांग्रेस के सिद्धारमैया जीते। 2018 में सिद्धारमैया के बेटे यतीन्द्र एस ने इस सीट पर कांग्रेस का परचम लहराया। इस सीट पर उनका मुकाबला चार बार के विधायक भाजपा के सोमन्ना से है। सिद्दारमैया खुद नौ बार विधायक रह चुके हैं। सोमन्ना दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि इस सीट को जीतना सिद्दारमैया के लिए प्रतिष्ठा का विषय बन गया है।
वरुणा सीट हाई प्रोफाइल सीट है।
उम्मीदवार
सिद्दारमैया-कांग्रेस-आगेवी सोमन्ना-भाजपा
डॉ. भारती शंकर जेडी-एस
वरुण सीट पर कुल 213,812 मतदाता हैं। पुरुष मतदाताओं की संख्या 108,252 और महिला मतदाताओं की संख्या 105,547 है। जबकि ट्रांसजेंडर 13 हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर सिद्दारमैया के बेटे यतींद्र एस विजयी हुए थे। यतींद्र को इस चुनाव में 96,435 वोट मिले। उन्होंने भाजपा के टी बासवराजू को 58,616 वोटों के अंतर से हराया। भाजपा उम्मीदवार को 37,819 वोट मिले थे।
73.19 प्रतिशत मतदान
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 73.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। राज्य में 224 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार को वोट डाले गए। कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन कार्यालय (सीईओ) ने कहा, 'कर्नाटक ने अपने लिए एक नया रिकॉर्ड बनाया है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए अंतिम मतदान 73.19 प्रतिशत दर्ज किया गया।'
