Varanasi Nagar Nigam Election 2023: पहले चरण में मतदान, 11 मेयर प्रत्याशी मैदान में

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 2, 2023, 08:19 PM IST

Varanasi Nagar Nigam Election 2023 BJP, SP, Congress Candidate List, Result Date, Voting Schedule: वाराणसी नगर निगम को भाजपा का अभेद किला माना जाता है। यहां पहली बार 1995 में भाजपा का महापौर चुना गया था, तब से लेकर अब तक यह सीट भाजपा के ही पास है।

Varanasi Nagar Nigam Election 2023 BJP, SP, Congress Candidate List, Result Date, Voting Schedule: वाराणसी नगर निगम में पहले चरण यानी 4 मई को मतदान होना है। 13 मई को नतीजे जारी होंगे। इस चुनाव के लिए 11 प्रत्याशी ताल ठोंक रहे हैं। हालांकि, मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा के बीच ही नजर आ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र होने के कारण यह सीट भाजपा के लिए बेहद खास है। ऐसे में पार्टी वाराणसी मेयर सीट को हाथ से न जाने देने के लिए पूरी कोशिश कर रही है।

UP Nikay Chunav

वाराणसी मेयर चुनाव का हाल

भाजपा का अभेद किला

वाराणसी नगर निगम को भाजपा का अभेद किला माना जाता है। यहां पहली बार 1995 में भाजपा का महापौर चुना गया था, तब से लेकर अब तक यह सीट भाजपा के ही पास है। खास बात है कि भाजपा ने हर बार नए चेहरे पर दांव लगाया है। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने यहां काशी क्षेत्र के मंत्री अशोक तिवारी को मैदान में उतारा है।

तीन मंत्रियों की साख दांव पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र होने के साथ ही साथ यह सीट उत्तर प्रदेश सरकार के तीन मंत्रियों के लिए भी साख का सवाल है। दरअसल, अनिल राजभर, रवींद्र जायसवाल, और दयाशंकर मिश्रा के लिए यह शहर कर्मभूमि की तरह रहा है। ऐसे में इन मंत्रियों की प्रतिष्ठा भी इस सीट से जुड़ी हुई। यही कारण है कि भाजपा इस सीट को खोना नहीं चाहेगी।

किस पार्टी से कौन उम्मीदवार

वाराणसी मेयर पद के लिए भाजपा ने अशोक तिवारी को मैदान में उतारा है, तो समाजवादी पार्टी ने यहां से ओमप्रकाश सिंह को टिकट दिया है। कांग्रेस ने यहां अनिल श्रीवास्तव पर दांव खेला है, इसके अलावा बसपा ने सुभाष चंद्र मांझी तो आम आदमी पार्टी ने शारदा टंडन को मैदान में उतारा है।

100 वार्डों के लिए 600 से ज्यादा प्रत्याशी

वाराणसी के 100 वार्डों में पार्षद पद के लिए काफी होड़ है। यहां करीब 600 से ज्यादा प्रत्याशी मैदान में हैं।

End of Feed