Khatauli by Election: 17 और 22 को जोड़कर ब्याज के साथ भाजपा प्रत्याशी को 'राजकुमारी' बना दें, खतौली में बोले सीएम योगी

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 1, 2022, 11:37 PM IST

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने खतौली के मतदाताओं से बीजेपी प्रत्याशी को जिताने की अपील की और कहा कि 17 और 22 को जोड़कर ब्याज के साथ भाजपा प्रत्याशी को 'राजकुमारी' बना दीजिए।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खतौली के मतदाताओं से अपील की कि 5 दिसंबर की सुबह लाइन (मतदान) में लग जाना, जिससे 8 को जब परिणाम आए तो सिर्फ और सिर्फ कमल खिले। 17 और 22 को जोड़कर ब्याज के साथ भाजपा प्रत्याशी को 'राजकुमारी' बना दीजिए। कहा कि कवाल का बवाल सपा का कलंक है। यह सपा और लोकदल के संयुक्त गठबंधन सरकार की देन थी, जो क्रूर अत्याचार नौजवानों और स्थानीय लोगों पर किया गया। निर्दोष सचिन व गौरव की शहादत को कौन भूल सकता है, जिन्होंने इन पर कहर ढाया था, उनके साथ क्या हुआ। यह आप देख रहे हैं। विक्रम सिंह सैनी ने परिवार नहीं, यहां के सम्मान के लिए सदस्यता गंवाई है। बिना हिले, झुके व डिगे विक्रम सैनी कार्य करते रहे।

yogi adityanath in rally

सीएम योगी आदित्यनाथ ने खतौली के मतदाताओं से बीजेपी प्रत्याशी को जिताने की अपील की

कवाल के बवाल के समय कहां थे लोकदल के नेता

End of Feed