UP Politics: विधायक मनोज पांडेय की बढ़ी मुश्किलें,अपने MLA के खिलाफ एक्शन की तैयारी में अखिलेश; खत्म होगी विधायकी

UP Politics: समाजवादी पार्टी(सपा) विधायक मनोज कुमार पांडेय के शुक्रवार को BJP में शामिल होने के बाद अब उनकी विधानसभा से सदस्यता पर खतरा मंडराने लगा है। अब सपा दलबदल विरोधी कानून के तहत मनोज कुमार पांडेय की विधायकी खत्म कराने की कार्रवाई करेगी।

UP Politics: उत्तर प्रदेश के ऊंचाहार से समाजवादी पार्टी(सपा) विधायक मनोज कुमार पांडेय के शुक्रवार को BJP में शामिल होने के बाद अब उनकी विधानसभा से सदस्यता पर खतरा मंडराने लगा है। अब सपा दलबदल विरोधी कानून के तहत मनोज कुमार पांडेय की विधायकी खत्म कराने की कार्रवाई करेगी। बता दें, बीते दिनों सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उनका नाम लिए बगैर उन पर जुबानी हमला किया था। अखिलेश यादव ने उन्हें धोखेबाज बताया था। इसके बाद उनके नाराजगी की बात सार्वजनिक हो चुकी है। मनोज पांडेय लगातार तीसरी बार विधायक बने हैं। रायबरेली की ऊंचाहार सीट से तीन बार के विधायक मनोज को रायबरेली के दौलतपुर में चुनावी जनसभा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने पटका पहनाकर BJP में शामिल कराया था।

AKhilesh Yadav

MLA मनोज कुमार पांडेय के खिलाफ एक्शन की तैयारी में अखिलेश यादव

हालांकि, राज्यसभा चुनाव में ही मनोज का झुकाव भाजपा की तरफ दिखाई दिया था। बीते राज्यसभा चुनाव के दौरान मनोज कुमार पांडेय ने बीजेपी का समर्थन किया था। तब उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार को वोट दिया था। हालांकि उसके बाद से वह पर्दे के पीछे से बीजेपी के लिए काम कर रहे थे। लेकिन अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं। मनोज कुमार पांडेय के बाकायदा भाजपा में शामिल होते ही सपा ने उनकी नौतिकता पर सवाल उठाया।

End of Feed