LIVEUP Nagar Nikay, Nigam, Palika Chunav Result 2023 : यूपी निकाय चुनाव में BJP की बंपर जीत, खूब चला सीएम योगी का जादू, बुलडोजर एक्शन ने किया कमाल!

UP Nagar Nikay, Nigam, Palika Chunav Result 2023 : यूपी निकाय चुनाव में BJP की बंपर जीत, खूब चला सीएम योगी का जादू, बुलडोजर एक्शन ने किया कमाल!
UP Nagar Nikay, Nigam, Palika Chunav Result 2023 Hindi News, UP Nagar Nikay, Nigam, Palika Election Result 2023: यूपी की सभी मेयर सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल कर ली है, सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व उनके मार्गदर्श में अब तक की सबसे बड़ी विजय प्राप्त की, सभी नगर निगमों में विजय प्राप्त करने में सफल हुई। पहली बार सभी नगर निगमों में पूर्ण विजय प्राप्त करने में सफल हुई है।
UP Election Commission Nikay Chunav Result 2023 : Check Ward Wise here | UP Nikay Chunav Result
प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मीडिया को संबोधित किया और प्रदेश के सभी 17 नगर निगमों में BJP के मेयर प्रत्याशियों की जीत पर खुशी जताई उन्होंने बीजेपी के सहयोगी दलों अपना दल व निषाद पार्टी के नेताओं को भी धन्यवाद दिया सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत है।
Watch : Agra, Firozabad, Aligarh, Mathura, Jhansi, Gorakhpur, Ayodhya, Kanpur Chunav Result
केजरीवाल ने जीत हासिल करने वाले AAP के सभी प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं दी बधाई
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में जीत हासिल करने वाले AAP के सभी प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई, आम आदमी पार्टी पर अब देश के हर हिस्से में लोगों का विश्वास बढ़ रहा है, ये अच्छी बात है कि जनता अब धीरे-धीरे काम की राजनीति की तरफ़ बढ़ रही है, भविष्य AAP का ही है।
आजमगढ़ जिले में 16 में से मात्र एक सीट पर बीजेपी को हासिल हुई जीत
यूपी के आजमगढ़ जिले में 16 नगर निकायों के लिए हुआ चुनाव BJP के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बना हुआ था उसे 16 में से मात्र एक सीट पर जीत मिली वहीं 10 सीटों पर निर्दलियों ने कब्जा जमाया वहीं सपा के खाते में पांच सीटें आईं हैं।
झांसी नगर निगम में BJP की जीत, बिहारी लाल आर्य जीते
झांसी में, BJP के बिहारी लाल आर्य ने 1,23,503 वोट हासिल किए और कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अरविंद कुमार को 83,587 मतों के अंतर से हराया। बहुजन समाज पार्टी तीसरे स्थान पर रही, जबकि समाजवादी पार्टी ने चौथा स्थान हासिल किया।
अयोध्या, गोरखपुर और प्रयागराज नगर निगमों में BJP के मेयर जीते
उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव में शनिवार को हुई मतगणना में सत्तारूढ़ BJP ने जहां भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में महापौर सीट अपने पास बरकरार रखी, वहीं राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह क्षेत्र गोरखपुर में भी फिर से पार्टी के उम्मीदवार को मतदाताओं ने महापौर चुना है।राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार उप्र के 17 नगर निगमों में 15 सीटों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिये गये हैं और इनमें सभी पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार महापौर चुने गये हैं।
नवनिर्वाचित महापौर गोरखपुर सीएम योगी से मिले
नवनिर्वाचित महापौर गोरखपुर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री से मिल कर आशीर्वाद लिया।
अलीगढ़ से मेयर पद पर बीजेपी के प्रशांत सिंघल जीते
अलीगढ़ नगर निगम से मेयर पद पर बीजेपी प्रत्याशी प्रशांत सिंघल ने जीत दर्ज की है
सहारनपुर मेयर सीट BJP ने जीती
सहारनपुर मेयर सीट से बीजेपी के अजय कुमार ने 8,000 वोटों से जीत दर्ज की
सीएम योगी बोले- उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत
सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व उनके मार्गदर्श में अब तक की सबसे बड़ी विजय प्राप्त की, सभी नगर निगमों में विजय प्राप्त करने में सफल हुई। पहली बार सभी नगर निगमों में पूर्ण विजय प्राप्त करने में सफल हुई है।अयोध्या, मथुरा वृंदावन और शाहजनहपुर नए गठित किए गए थे। शाहजहॉपुर में पहली बार चुनाव हुआ है, 17 नगर निगमों में से जिसमे से 5 लाख से लेकर 50 लाख की आबादी के बीच होता है।
फिरोजाबाद पर बीजेपी ने फिर से किया कब्ज़ा
बीजेपी प्रत्याशी कामिनी राठौर ने सपा प्रत्याशी को हराकर जीत हासिल की है, जीत के बाद बीजेपी की जीत पर कार्यकर्त्ताओ ने जय श्री राम के नारे लगाए, 26961 वोट से जीतीं कामिनी राठौरकामिनी राठौर भाजपा 101381मशरूर फातिमा सपा 74420रुखसाना बेगम बसपा 52668उज्जवला गुप्ता निर्दलीय 22525
सपा कैंडिडेट काजल निषाद ने की दोबारा गिनती की मांग
सपा प्रत्याशी काजल निषाद ने दावा किया है कि प्रशासन ने वोटों की वास्तविक संख्या से 1.5 लाख वोट अधिक जोड़कर मतगणना बढ़ा दी है, मतगणना प्रक्रिया रोक दी गई है और चुनाव परिणाम की घोषणा बाकी है।
इटावा नगर परिषद में समाजवादी पार्टी की जीत
इटावा नगर परिषद से समाजवादी पार्टी की अध्यक्ष प्रत्याशी ज्योति गुप्ता ने 29,686 मतों से जीत हासिल कर ली है
जीत का जश्न लखनऊ में शाम 5 बजे मनायेगी बीजेपी, सीएम योगी, उपमुख्यमंत्री रहेंगे मौजूद
शाम 5 बजे बीजेपी के लखनऊ मुख्यालय में भाजपा नगर निगम चुनाव में जीत का जश्न मनायेगी। समारोह में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहेंगे।
प्रयागराज के 43 वार्डों में बीजेपी जीती
प्रयागराज नगर निगम के 82 वार्डों में प्रत्याशियों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। 43 वार्डों में भाजपा पार्षद प्रत्याशी जीते हैं। 16 वार्डों में सपा ने जीत दर्ज की है। 15 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं। 3 वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। 2 वार्डों में ओवैसी की एआईएमआईएम के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। एक वार्ड में निषाद पार्टी के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। 2 वार्डों में बसपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है।
बीजेपी ने मथुरा और मुरादाबाद की मेयर सीटें जीतीं
मथुरा और मुरादाबाद की मेयर सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज कर ली है। मुरादाबाद में बीजेपी प्रत्याशी 3589 वोटों से जीते हैं। गाजियाबाद, बरेली, अयोध्या और झांसी की मेयर सीटों पर बीजेपी पहले ही जीत दर्ज कर चुकी है।
UP Nagar Nikay, Nigam, Palika Chunav Result 2023 LIVE: शाम चार बजे लखनऊ में बीजेपी ऑफिस पर मनेगा जश्न
उत्तर प्रदेश (यूपी) नगर निकाय चुनाव के तहत सभी 17 नगर निगम में बीजेपी का परचम लहराया है। सूबे की राजधानी लखनऊ में शाम चार बजे भाजपा कार्यालय पर जश्न का आयोजन किया जाएगा, जिसमें खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शरीक हो सकते हैं।
UP Nagar Nikay, Nigam, Palika Chunav Result 2023 LIVE: छानबे और स्वार सीट पर अपना दल (एस) को बढ़त
उत्तर प्रदेश में छानबे और स्वार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में ताजा रुझानों के मुताबिक, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) स्वार और छानबे सीट पर आगे है। इससे पहले छानबे सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) आगे थी।
UP Nagar Nikay, Nigam, Palika Chunav Result 2023 LIVE: कानपुर देहात में क्या है ताजा हाल?
कानपुर देहात के 13 नगर निकायों में बीजेपी-10, समाजवादी पार्टी-2 और जनसत्ता दल -1 सीट पर फिलहाल आगे हैं।
UP Nagar Nikay, Nigam, Palika Chunav Result 2023 LIVE: क्या कहते हैं दोपहर 12 बजे तक के रुझान? जानिए
यूपी के निकाय चुनाव में मेयर की सीटों पर सपा का खाता खुलना मुश्किल लग रहा है। ऐसा इसलिए, क्योंकि 17 मेयर सीटों में सपा सबसे अधिक पीछे है और कई सीट पर वह चौथे नंबर पर (कांग्रेस और बसपा से भी पीछे) है। दोपहर 12 बजे तक के चुनावी रुझानों के मुताबिक, बीजेपी 17 निगमों में 16 पर आगे थी, जबकि बसपा एक पर बढ़त बनाए थी। सपा, कांग्रेस और अन्य अपना खाता खोलने में भी नाकामयाब रहे।
UP Nagar Nikay, Nigam, Palika Chunav Result 2023 LIVE: सपा को सहारनपुर में झटका, तीसरे नंबर पर
यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव को सहारनपुर से झटका लगा है। ऐसा इसलिए, क्योंकि भाजपा के अजय सिंह फिलहाल सबसे आगे चल रहे हैं, जबकि दूसरे नंबर पर बसपा की खदीजा मसूद और सपा के नूर हसन सबसे पीछे हैं।
उप्र विधानसभा उपचुनाव : छानबे सीट पर सपा आगे, स्वार सीट पर अपना दल (एस) को बढ़त
उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में राज्य में ताजा रूझानों के मुताबिक सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) और समाजवादी पार्टी (सपा) एक-एक सीट पर आगे है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, छानबे (अनुसूचित जाति) सीट पर सपा की कीर्ति कोल अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी अपना दल (सोनेलाल) की रिंकी कोल से 3,082 मतों से आगे हैं। स्वार में अपना दल (सोनेलाल) के शफीक अहमद अंसारी सपा की अनुराधा चौहान से 4,499 मतों से आगे हैं। उत्तर प्रदेश में रामपुर जिले की स्वार और मिर्जापुर जिले की छानबे (एससी) विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को मतदान हुआ था। स्वार सीट सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को एक मामले में सजा सुनाये जाने के बाद उनकी सदस्यता रद्द होने के चलते रिक्त हुई है जबकि छानबे सीट भाजपा के सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के विधायक राहुल कोल के निधन की वजह से खाली हुई है। उपचुनाव में सत्ताधारी गठबंधन और विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के बीच सीधा मुकाबला है।