LIVE

UP Nagar Nigam, Palika, Panchayat Election Result 2023: सभी 17 निगमों में लहराया भगवा, BJP के सामने कोई न खोल पाया खाता

UP Nagar Nigam, Palika, Panchayat Election Result 2023: सभी 17 निगमों में लहराया भगवा, BJP के सामने कोई न खोल पाया खाता
UP Nagar Nigam, Palika, Panchayat Election Result 2023: सभी 17 निगमों में लहराया भगवा, BJP के सामने कोई न खोल पाया खाता

UP Nagar Nikay, Nigam, Palika, Panchayat Chunav Result 2023 LIVE, UP Municipal Election Result 2023 LIVE Hindi News: उत्तर प्रदेश (यूपी) नगर निकाय चुनाव के तहत सभी 17 नगर निगम में बीजेपी का परचम लहराया है। सूबे की राजधानी लखनऊ में शाम चार बजे भाजपा कार्यालय पर जश्न का आयोजन किया जाएगा, जिसमें खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शरीक हो सकते हैं। हालांकि, यूपी में नगर निकाय चुनाव परिणाम 2023 के लिए वोटों की गिनती फिलहाल जारी है। अब तक के रुझानों के मुताबिक, सभी 17 निगम सीटों पर बीजेपी सबसे आगे चल रही है।

दरअसल, दो चरणों के तहत चार मई और 11 मई को मतदान हुआ था। पहले चरण में प्रदेश के नौ मंडलों के 37 जिलों में 52 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि दूसरे चरण में नौ मंडलों के 37 जिलों में 52 प्रतिशत वोटिंग हुई। पहले चरण में नगर निगमों के 10 महापौर और 820 पार्षदों, 103 नगर पालिका परिषद अध्यक्षों, 2,740 नगर पालिका परिषद सभासदों, 275 नगर पंचायत अध्यक्षों और 3,645 नगर पंचायत सदस्यों समेत कुल 7,593 पदों के लिए 44 हजार से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं।

UP Election Commission Nikay Chunav Result 2023 LIVE: Check Ward Wise here

द्वितीय चरण में प्रदेश के सात नगर निगमों के महापौर पद के लिए 83 उम्मीदवार मैदान में हैं, उन्होंने बताया कि इन सात नगर निगमों में पार्षद के 581 पद के लिए 3,840 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसी प्रकार 95 नगर पालिका परिषदों के अध्यक्ष पद के लिए 969 उम्मीदवार और नगर पालिका परिषदों के 2,520 सदस्यों के लिए 13,315 उम्मीदवार मैदान में हैं।

Watch LIVE: Agra, Firozabad, Aligarh, Mathura, Jhansi, Gorakhpur, Ayodhya, Kanpur Chunav Result

MAY 13, 2023 14:18 IST

UP: प्रयागराज में महापौर सीट पर भाजपा 13000 से अधिक मतों से आगे

उत्तर प्रदेश में प्रयागराज नगर निगम के महापौर पद के लिए हुए चुनाव में मतगणना के दूसरे दौर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी उमेश चंद्र गणेश केसरवानी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी (सपा) के अजय कुमार श्रीवास्तव से करीब 13000 से अधिक मतों से आगे हैं। निर्वाचन अधिकारी हर्षदेव पांडेय के मुताबिक, पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे की मतगणना के अनुसार, महापौर के प्रत्याशी भाजपा के गणेश केसरवानी को 23,470 मत प्राप्त हुए, जबकि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजय कुमार श्रीवास्तव को 10,196 मत प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि मतगणना के दूसरे दौर में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रत्याशी सईद अहमद 3,898 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। प्रयागराज नगर निगम के महापौर पद के लिए कुल 21 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मुंडेरा कृषि उत्पादन मंडी समिति में मतगणना जारी है।
MAY 13, 2023 13:47 IST

UP Nagar Nigam, Palika, Panchayat Election Result 2023 LIVE: छानबे-स्वार सीट पर अपना दल (एस) को बढ़त

उत्तर प्रदेश में छानबे और स्वार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में ताजा रुझानों के मुताबिक, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) स्वार और छानबे सीट पर आगे है। इससे पहले छानबे सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) आगे थी।
MAY 13, 2023 13:41 IST

UP Nagar Nikay, Nigam, Palika Chunav Result 2023 LIVE: निकाय के नतीजों पर मौन तोड़ें SP बहादुर- मौर्य का अखिलेश पर निशाना

यूपी की सभी मेयर सीटों पर बीजेपी की बढ़त बरकरार है। इस बीच, दोपहर को यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व मुख्यमंत्री और सपा चीफ अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा है कि सपा बहादुर यादव निकाय चुनाव के नतीजों पर भी अपना मौन तोड़ें। दरअसल, उनकी यह टिप्पणी अखिलेश के उस ट्वीट के संदर्भ में आई, जिसमें उन्होंने सिर्फ कर्नाटक चुनाव के नतीजों का जिक्र करते हुए बीजेपी को घेरा था।
MAY 13, 2023 13:01 IST

UP Nagar Nigam, Palika, Panchayat Election Result 2023 LIVE: कानपुर देहात में कुछ ऐसा है ताजा हाल

कानपुर देहात के 13 नगर निकायों में बीजेपी-10, समाजवादी पार्टी-2 और जनसत्ता दल -1 सीट पर फिलहाल आगे हैं।
MAY 13, 2023 12:04 IST

UP Nagar Nigam, Palika, Panchayat Election Result 2023 LIVE: ताजा ट्रेंड्स से क्या समझ आ रही है तस्वीर? जानिए

दोपहर 12 बजे तक के चुनावी रुझानों के मुताबिक, बीजेपी 17 निगमों में 16 पर आगे थी, जबकि बसपा एक पर बढ़त बनाए थी। सपा, कांग्रेस और अन्य अपना खाता खोलने में भी नाकामयाब रहे।
MAY 13, 2023 11:32 IST

UP Nagar Nigam, Palika, Panchayat Election Result 2023 LIVE: अपने ही गढ़ में सपा फेल

अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी (सपा) अपने ही गढ़ यानी कि मुदाराबाद में फेल होती नजर आई। ऐसा इसलिए, क्योंकि वह वहां पर चौथे नंबर की पार्टी बनी। यह बात सुबह साढ़े 11 बजे के आसपास चुनावी रुझानों के जरिए सामने आई। सपा, मायावती की बसपा और कांग्रेस से भी पिछड़ गई।
MAY 13, 2023 10:40 IST

UP Nagar Nikay, Nigam, Palika Chunav Result 2023 LIVE: कानपुर में मेयर पद पर ऐसा था पहला रुझान

MAY 13, 2023 10:19 IST

UP Nagar Nikay, Nigam, Palika Chunav Result 2023 LIVE: प्रयागराज में अतीक पर कार्रवाई का दिखा असर!

प्रयागराज नगर निगम में माफिया अतीक पर कार्रवाई का असर दिख रहा है। यहां से मेयर पद के लिए बीजेपी प्रत्याशी गणेश केसरवानी लगातार आगे चल रहे हैं। बीजेपी प्रत्याशी 800 से ज्यादा वोटों से फिलहाल आगे हैं। सपा के अजय श्रीवास्तव दूसरे नंबर पर हैं। बड़ी बात है कि ओवैसी की पार्टी AIMIM ने भी मोहम्मद खान को अपना उम्मीदवार बनाया है। पतंग चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ रहे ओवैसी के उम्मीदवार काफी पीछे हैं। यहां भाजपा को सपा के अजय श्रीवास्तव टक्कर दे रहें है। बसपा ने पहले इस सीट पर अतीक की बेगम शाइस्ता परवीन को उम्मीदवार बनाने की बात कही थी, लेकिन उमेश पाल हत्याकांड के बाद पार्टी ने टिकट नही दिया और सईद अहमद को अपना उम्मीदवार बनाया है।
MAY 13, 2023 10:13 IST

UP Nagar Nikay, Nigam, Palika Chunav Result 2023 LIVE: निगमों में कौन कहां से आगे, देखें

बीजेपी इन नगर निगम सीटों पर आगे चल रही हैः वारणसी, गोरखपुर, आगरा, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मुरादाबाद, सहारनपुर, गाजियाबाद, फिरोजाबाद, प्रयागराज, अयोध्या, शाहजहांपुर, मेरठ, बरेली, मथुरा, आगरा और झांसी।
MAY 13, 2023 10:10 IST

यूपी से इतर कर्नाटक का भी जानें हालः मतगणना के शुरुआती रुझानों में भाजपा से आगे कांग्रेस

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में विपक्षी दल कांग्रेस सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से आगे है। मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व वाली कांग्रेस 82 सीट पर, जबकि भाजपा 66 सीट पर बढ़त बनाए हुए है। पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा के नेतृत्व वाले जद (एस) ने 21 सीट पर शुरुआती बढ़त हासिल की है।
MAY 13, 2023 10:07 IST

UP Nikay Chunav Result 2023 LIVE: सुबह 10 बजे तक का यह है अपडेट

मेयर सीट पर बीजेपी 17 सीट पर आगे है, जबकि सपा, बसपा और कांग्रेस शून्य पर अटकी नजर आईं। नगर पालिका के ट्रेंड्स की बात करें तो 199 में से 76 के रुझान आ चुके हैं। इनमें बीजेपी 40, सपा 14, बसपा 12, कांग्रेस चार और अन्य छह सीट पर आगे हैं। वहीं नगर पंचायत की बात करें 544 में 170 पर रुझान सामने आ चुके हैं, जिनमें 84 पर बीजेपी, 52 पर सपा, 17 पर बसपा, नौ पर कांग्रेस और आठ पर अन्य बढ़त लिए हैं।
MAY 13, 2023 10:01 IST

UP Nagar Nikay, Nigam, Palika Chunav Result 2023 LIVE: स्वार विधानसभा उप-चुनाव से जुड़ा आया यह अपडेट

यूपी के रामपुर में स्वार विधानसभा उप-चुनाव में अपना दल के शफीक अहमद अंसारी को 21481 वोट मिले हैं, जबकि सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान 21078 वोटों के साथ बढ़त लिए हैं। वहीं, अपना दल प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी 403 वोट से आगे हैं।
MAY 13, 2023 09:55 IST

UP Nagar Nikay, Nigam, Palika Chunav Result 2023 LIVE: यूपी में बीजेपी का जलवा, पर कर्नाटक में दिख रही हार- रुझान

उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव में फिलहाल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का जलवा दिख रहा है। यह हम नहीं बल्कि ताजा चुनावी रुझान बता रहे हैं। अब तक के ट्रेंड्स के मुताबिक, 17 निगमों में 16 पर बीजेपी बढ़त बनाए है। वहीं, बसपा एक सीट पर आगे चल रही है और सपा के साथ कांग्रेस भी शून्य पर है। हालांकि, रोचक बात यह है कि इन चुनावों के नतीजों के साथ कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के रिजल्ट भी आने हैं। वहां भी मतगणना चल रही है और फ्रेश ट्रेंड्स की मानें तो वहां कांग्रेस 120 सीट के साथ सबसे आगे चल रही है, जबकि बीजेपी के खाते में 73 जाती दिख रही हैं। दक्षिण भारतीय सूबे में किसी भी दल को बहुमत के लिए 113 का आंकड़ा चाहिए होगा।
MAY 13, 2023 09:24 IST

UP Nagar Nikay, Nigam, Palika Chunav Result 2023 LIVE: कानपुर में पिछड़ी बीजेपी, रुझानों में तीसरे नंबर पर

कानपुर में मेयर सीट पर कांग्रेस सबसे आगे है। पार्टी की आशनी अवस्थी बढ़त लिए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर सपा और तीसरे नंबर पर बीजेपी है। इस बीच, गाजियाबाद में लोनी नगर पालिका में रालोद आगे है।
MAY 13, 2023 09:12 IST

UP Nagar Nikay, Nigam, Palika Chunav Result 2023 LIVE: अयोध्या में सपा दूसरे नंबर पर

अयोध्या में पहले राउंड की गिनती के बाद जो रुझान आए, उनके मुताबिक भाजपा 6587 सीट पर और सपा 2808 सीट पर आगे है। ऐसे में भाजपा प्रत्याशी 3779 वोट से आगे चल रहे हैं।
MAY 13, 2023 09:09 IST

UP Nagar Nikay, Nigam, Palika Chunav Result 2023 LIVE: अतीक के इलाके में कौन सा दल आगे?

अयोध्या में मेयर सीट पर बीजेपी आगे है। झांसी में उलटफेर हुआ है। जो कांग्रेस रुझानों में कुछ देर पहले आगे थी, वह अब बीजेपी से पिछड़ गई है। प्रयागराज में वॉर्ड 44 चकिया में सपा के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
MAY 13, 2023 08:58 IST

UP Nikay Chunav Result 2023 LIVE: कानपुर में मेयर सीट पर यह क्या हुआ!

कानपुर की मेयर सीट पर बड़ा उलटफेर हुआ है। कांग्रेस की आशनी ने बीजेपी को पछाड़ दिया है।
MAY 13, 2023 08:56 IST

UP Nagar Nikay, Nigam, Palika Chunav Result 2023 LIVE: मेरठ में सपा आगे, जानें स्वार और छानबे के क्या हैं हाल

यूपी निकाय चुनाव में मेयर की 17 सीटों में 16 पर बीजेपी फिलहाल आगे है। मेरठ सीट पर सपा आगे है। उप-चुनाव में बीजेपी Suar और Chanbey विस सीटों (क्रमशः Rampur और Mirzapur) पर आगे चल रही है।
MAY 13, 2023 08:36 IST

UP Nikay Chunav Result 2023 LIVE: सहारनपुर में भाजपा अब बसपा से आगे

यूपी के सहारनपुर में मेयर सीट पर रुझान में फिलहाल बदलाव देखने को मिला है। भाजपा अब बसपा से आगे चल रही है।
MAY 13, 2023 08:27 IST

UP Nikay Chunav Result 2023 LIVE: सहारनपुर में मेयर सीट पर कौन आगे?

यूपी निकाय चुनाव नतीजों के लिए जारी मतगणना के दौरान रुझानों में फिलहाल सहारनपुर मेयर सीट पर बसपा आगे चल रही है, जबकि सपा तीसरे नंबर पर खिसक गई है।