LIVE
Gorakhpur, Ayodhya, Kanpur Nagar Nigam Chunav Result 2023: अयोध्या और सीएम योगी के शहर गोरखपुर में BJP जीती, कानपुर से बीजेपी आगे, नतीजे का पल-पल अपडेट
Gorakhpur, Ayodhya, Kanpur Nagar Nigam, Mayor, Palika, Nikay Chunav Result 2023, UP Municipal Nagar Nigam, Palika, Panchayat Election Result 2023: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में वोटों की गिनती हो रही है। गोरखपुर, अयोध्या में बीजेपी जीत गई है। कानपुर नगर निगम चुनाव के नतीजे थोड़ी देर में आएंगे। आप यहां वोट की गिनती से जुड़े हर अपडेट प्राप्त कर सकते हैं। मुख्य मुकाबला बीजेपी, समाजवादी पार्टी और बीएसपी में है। UP Nikay Chunav Result 2023 LIVE Updates | UP Nagar Nigam, Palika, Panchayat Election Result 2023 LIVE
MAY 13, 2023 14:30 IST
Gorakhpur nikay Chunav Result: गोरखपुर में बीजेपी उम्मीदवार मंगलेश श्रीवास्तव जीते
यूपी नगर निगम चुनाव में गोरखपुर के नतीजे आ गए हैं। गोरखपुर में मेयर चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार मंगलेश श्रीवास्तव जीते।
MAY 13, 2023 14:22 IST
Ayodhya nikay Chunav Result: अयोध्या में बीजेपी के गिरीशपति त्रिपाठी जीते
अयोध्या नगर निगम चुनाव में बीजेपी को बड़ी जीत मिली है। यहां बीजेपी के उम्मीदवार महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आशीष पांडेय को 27 हजार से अधिक वोटों से हरा दिया।
MAY 13, 2023 11:56 IST
Ayodhya Nikay Chunav Result: अयोध्या में बीजेपी आगे
उत्तर प्रदेश (यूपी) निकाय चुनाव रिजल्ट के लिए मतगणना जारी है। चुनावी रुझानों के मुताबिक अयोध्या में बीजेपी उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।
MAY 13, 2023 09:44 IST
Kanpur Nikay Chunav Result: कानपुर से बीजेपी आगे
उत्तर प्रदेश (यूपी) निकाय चुनाव रिजल्ट के लिए मतगणना जारी है। चुनावी रुझानों के मुताबिक कानपुर मेयर सीट पर बीजेपी की प्रमिला पांडे तीसरे नंबर से आगे निकल कर पहले नंबर पहुंची।
MAY 13, 2023 09:38 IST
Ayodhya Nikay Election Result: अयोध्या में बीजेपी आगे
अयोध्या में कितने वोटों के अंतर से बीजेपी आगे? अयोध्या में पहले राउंड की गिनती के बाद जो रुझान आए, उनके मुताबिक बीजेपी को 6587 वोट और सपा को 2808 वोट। बीजेपी प्रत्याशी 3779 वोट से आगे चल रहे हैं।
MAY 13, 2023 09:34 IST
Gorakhpur Nikay Chunav Result: बीजेपी आगे
उत्तर प्रदेश (यूपी) निकाय चुनाव रिजल्ट के लिए मतगणना जारी है। चुनावी रुझानों के मुताबिक गोरखपुर में बीजेपी मेयर प्रत्याशी डॉ मंगलेश श्रीवास्तव आगे, गोरखपुर में बीजेपी प्रत्याशी करीब 1100 वोट से आगे।
MAY 13, 2023 09:26 IST
Kanpur Nikay Chunav Result: कानपुर से कांग्रेस आगे
उत्तर प्रदेश (यूपी) निकाय चुनाव रिजल्ट के लिए मतगणना जारी है। चुनावी रुझानों के मुताबिक कानपुर मेयर सीट पर कांग्रेस ने बीजेपी को पीछे छोड़ा। अब तक 306 वोट मिले। बीजेपी के प्रमिला पांडे को सिर्फ 6 वोट मिले हैं। कांग्रेस की आशनी अवस्थी आगे, सपा उम्मीदवार दूसरे नंबर पर, भाजपा प्रत्याशी तीसरे स्थान पर।
MAY 13, 2023 08:51 IST
Gorakhpur Nagar Nigam Election Result: गोरखपुर में बीजेपी आगे
उत्तर प्रदेश (यूपी) निकाय चुनाव रिजल्ट के लिए मतगणना जारी है। चुनावी रुझानों के मुताबिक गोरखपुर में बीजेपी आगे।
MAY 13, 2023 08:32 IST
Ayodhya Nagar Nigam Election Result: अयोध्या में बीजेपी आगे
उत्तर प्रदेश (यूपी) निकाय चुनाव रिजल्ट के लिए मतगणना जारी है। चुनावी रुझानों के मुताबिक अयोध्या में बीजेपी आगे।
MAY 13, 2023 08:15 IST
Kanpur Nagar Nikay Chunav Result: कानपुर में सपा आगे
कानपुर नगर निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।
MAY 13, 2023 08:05 IST
UP Nikay Chunav Result: गोरखपुर, अयोध्या, कानपुर में मतगणना शुरू
गोरखपुर, अयोध्या, कानपुर नगर निगमों मतगणना शुरू, किस पार्टी को जीत मिलेगी। थोड़ी देर में रूझान आने शुरू होंगे।
MAY 13, 2023 07:44 IST
Gorakhpur Nikay Chunav Result: मतगणना के लिए गोरखपुर में बढ़ाई गई सुरक्षा
मतगणना के लिए गोरखपुर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने बताया कि आज गोरखपुर में 11 नगर पंचायत और एक नगर निगम की मतगणना होगी। मतगणना 8 बजे से शुरु होगी। 2-4 बजे तक परिणाम आ जाएंगे।
MAY 13, 2023 07:14 IST
कुछ देर में आने शुरू होंगे यूपी निकाय चुनाव के नतीजे
उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के नतीजों के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है। कुछ देर में निकाय चुनाव के नतीजे सामने आ जाएंगे।
MAY 12, 2023 15:37 IST
दोनों चरणों के चुनाव की मतगणना 13 मई
उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव दो चरण में चार और 11 मई को हुए। दोनों चरणों में हुए मतदान के लिए वोटों की गिनती 13 मई को हो रही है।
MAY 12, 2023 15:34 IST
कानपुर में 11 मई हुआ मतदान
उत्तर प्रदेश के दूसरे और आखिरी चरण में 38 जिलों में नगर निकाय चुनाव के लिए वोटिंग हुई। कानपुर नगर निगम के लिए भी 11 मई को मतदान हुआ। वोटों की गिनती 13 मई को हो रही है।
MAY 12, 2023 15:32 IST
अयोध्या में 11 मई हुआ निकाय चुनाव
अयोध्या निकाय चुनाव के लिए मतदान दूसरे चरण में 11 मई को हुआ। वोटों की गिनती 13 मई हो रही है।
MAY 12, 2023 15:28 IST
चार मई को हुआ गोरखपुर निकाय चुनाव
उत्तर प्रदेश में गोरखपुर में नगर निकाय का चुनाव पहले चरण में 4 मई को हुआ। वोटों की गिनती 13 मई को हो रहा है।
MAY 12, 2023 15:25 IST
दो चरणों में हुए यूपी निकाय चुनाव
उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के तहत गत चार मई को मतदान हुआ था। दूसरे चरण के लिए 11 मई को वोटिंग हुई।
