UP Nagar Nikay Chunav 2023: वोट से पहले इन उम्मीदवारों के सिर जीत का सेहरा, देखें लिस्ट

  • Authored by: ललित राय
  • Updated May 3, 2023, 09:55 AM IST

UP Nagar Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण का मतदान 10 मई को होना है। लेकिन वोटिंग से पहले कुछ उम्मीदर बिना चुनाव लड़े ही जीत हासिल कर चुके हैं।

UP Nagar Nikay Chunav 2023: यूपी नगर निकाय के लिए दो चरणों में मतदान होने जा रहा है। पहले चरण का मतदान 4 मई को जिसके लिए भोपुओं का शोर थम चुका है तो दूसरी तरफ 10 मई को दूसरे चरण के लिए चुनावी प्रचार चरम पर है। इस बीच दूसरे चरण के मतदान से पहले ही UP के नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 77 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। एक नगर पंचायत अध्यक्ष और 9 पार्षद निर्विरोध जीत हैं। नगर पालिका परिषदों में भी 68 सदस्यों को निर्विरोध जीत हासिल गई है।

UP Nagar Nikay Chunav 2023, BJP, SP

दूसरे चरण के लिए 10 मई को मतदान

निकाय का नामजीत
दूसरे चरण का नतीजा77 उम्मीदवार निर्विरोध
नगर पालिका68 निर्विरोध
नोएडा रबूपुरानगर पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध
अलीगढ़ नगर निगमपांच पार्षद निर्विरोध
गाजियाबाद नगर निगम1 पार्षद निर्विरोध
मेरठ नगर निगम3 पार्ष निर्विरोध

अब तक बीजेपी के 167 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

नोएडा की रबूपुरा नगर पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, अलीगढ़ नगर निगम के 5 पार्षद गाजियाबाद नगर निगम के एक पार्षद निर्विरोध चुने गए हैं तो मेरठ नगर निगम के 3 पार्षद भी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। चुनावी प्रचार के दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ कहते हैं कि डबल इंजन की सरकार के बाद अब नगर निकायों के विकास के लिए त्रिपल इंजन की सरकार की जरूरत है। प्रदेश की जनता ने पिछले 6 साल में देखा है कि किस तरह से राज्य ने हर मोर्चे पर तरक्की की है। हम विकास के मोर्चे पर आगे जाने के लिए तैयार हैं लेकिन कुछ राजनीतिक दलों की मंशा प्रदेश को जातिवाद और अपराध के चंगुल में फंसाए रहने की है। लेकिन जनता सब समझ रही है, हालांकि मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी का कहना है कि विकास की तस्वीर देखनी हो को आप किसी नगर निगम का दौरा कर लें सब कुछ समझ में आने लगेगा।

End of Feed