Gujarat Election में दिख रही यूपी के नेताओं की ताकत, द्वारका-पोरबंदर में मोर्चा संभाल रहे सुरेश राणा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 30, 2022, 02:06 PM IST

गुजरात में पहले चरण का चुनाव 1 दिसंबर और दूसरे चरण का चुनाव पांच दिसंबर को होना है।

गुजरात का विधानसभा चुनाव रोचक होता जा रहा है और भारतीय जनता पार्टी जीत की लय को बरकरार रखने के लिए माइक्रो मैनेजमेंट का सराहा ले रही है। भाजपा बूथ लेवल तक के माइक्रो मैनेजमेंट के जरिए एक एक वोट तक पहुंच बना रही है। चुनाव गुजरात का है लेकिन BJP ने यूपी के मुख्यमंत्री, मंत्रियों और सांसद समेत 7 लोगों की स्पेशल टीम को वहां तैनात किया है। योगी और उनके 7 मंत्रियों-नेताओं को क्षेत्रवार अहम जिम्मेदारी दी गई हैं।

suresh rana

सुरेश राणा, यूपी बीजेपी के कद्दावर नेता

यूपी के नेताओं की दिखी ताकत

गुजरात चुनाव में भाजपा के अभियान में एक तरफ सीएम योगी की ताकत दिख रही है, वहीं चुनाव प्रबंधन में यूपी के मंत्रियों को जिम्मेदारी दी गई है। यूपी के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को कच्छ में, JPS राठौड़ को महिसागर, दयाशंकर सिंह को राजकोट में जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पूर्व मंत्री सुरेश राणा बीते कुछ दिनों से गुजरात में डेरा डाले हुए हैं। सुरेश राणा पोरबंदर और द्वारिका में चुनान अभियान को धार दे रहे हैं।

End of Feed