CM Yogi Sambhal Rally: देशवासियों की संपत्ति को रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों को बांटना चाहती है कांग्रेस- संभल में बोले सीएम योगी

CM Yogi Sambhal Rally: सीएम योगी ने कहा कि देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था कि भारत के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है। योगी ने सवाल पूछा कि अगर ऐसा है तो गरीब, पिछड़ा और दलित कहां जाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • संभल लोकसभा के लिए जनसभा में सीएम योगी ने कांग्रेस पर किया करारा प्रहार
  • गोकशी की खुली छूट देना चाहती है कांग्रेस-योगी
  • श का फिर से विभाजन कराने के लिए कांग्रेस और इंडी गठबंधन रच रहा साजिश-योगी

CM Yogi Sambhal Rally: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, इंडी गठबंधन और इसके प्रमुख घटक कांग्रेस के मेनिफेस्टो को लेकर लगातार हमलावर हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग अल्पसंख्यकों को उनकी पसंद के खाने की छूट देना चाहते हैं, यानी गोकशी की छूट देने की बात कर रहे हैं। ये बेशर्म लोग हमारी गाय को खाने की छूट देंगे, जबकि हमारा शास्त्र गाय को विश्व माता कहता है, उस गाय को ये कसाइयों के हाथों देंगे, क्या हिन्दुस्तान कभी इसे स्वीकार करेगा? सीएम योगी शुक्रवार को संभल लोकसभा सीट के लिए बिलारी (मुरादाबाद) में बीजेपी प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी के पक्ष में विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देशवासियों और महिलाओं की संपत्तियों को जब्त करके रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों में बांटना चाहती है।

End of Feed