UP BY Election: BSP की फिर हुई हार, सपा ने लगाया 'वोट कटवा' होने का आरोप

UP BY Election Result: बसपा पर खराब प्रदर्शन की वजह से "वोट कटवा" होने का आरोप लगाया जा रहा है। उसपर खासकर कटेहरी और फूलपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में समाजवादी पार्टी के वोट को काटने का आरोप लगाया जा रहा है।

UP BY Election Result: उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी का चुनावी पतन जारी है, जहां पार्टी उपचुनावों में अपना खाता खोलने में विफल रही। प्रदेश में नौ सीट पर हुए उपचुनाव में बसपा के उम्मीदवार सात क्षेत्रों में तीसरे स्थान पर रहे, जबकि दो सीट पर वे आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और एआईएमआईएम के उम्मीदवारों से भी नीचे पांचवें स्थान पर रहे।

MAYAWATI

बसपा प्रमुख मायावती

उपचुनावों में बसपा पर सपा के वोट काटने का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता दीपक रंजन ने कहा, "बसपा भाजपा की ‘बी टीम’ के रूप में काम कर रही है और इस उपचुनाव में भी उन्होंने भाजपा की ‘बी टीम’ के रूप में काम किया।''हालांकि बसपा 'वोट कटवा' के इस आरोप को सिरे से खारिज कर रही है।पार्टी ने वास्तव में सपा का खेल बिगाड़ दिया क्योंकि कटेहरी और फूलपुर में उसके उम्मीदवारों को मिले मतों ने सपा उम्मीदवारों के विधानसभा पहुंचने की संभावनाओं को खत्म कर दिया।

End of Feed