Nitin Gadkari faints video: लोकसभा चुनाव 2024 जारी है इस बीच महाराष्ट्र से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई,
नितिन गडकरी यवतमाल में एक चुनावी रैली में बेहोश होकर गिर पड़े
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी यवतमाल में एक चुनावी रैली में बेहोश होकर गिर पड़े, बताया जा रहा है कि तेज गर्मी की वजह से उनकी हालत बिगड़ी।
इस दौरान उनका वीडियो भी सामने आया है जिसमें नितिन गडकरी को कुछ लोग पकड़ते दिखाई दे रहे हैं बताते हैं कि उनका इलाज जारी है और उनकी तबीयत में सुधार है।
नितिन गडकरी यवतमाल में भाजपा-महायुति उम्मीदवार राजश्री पाटिल के लिए प्रचार कर रहे थे पाटिल मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के धड़े से उम्मीदवार हैं वहीं गडकरी ने भाजपा उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में चुनाव लड़ा था।
यवतमाल में 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान मतदान होना है जिसमें राज्य के वर्धा, हिंगोली, बुलढाणा, अकोला, अमरावती, परभणी और नांदेड़ में वोट डाले जायेंगे।
