विजय का मुश्किलों से नहीं छूट रहा पीछा, अब पुलिस ने एक और केस दर्ज किया; 5000 कार्यकर्ता भी आरोपी

तमिलनाडु में चुनावी माहौल के बीच तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) प्रमुख Vijay के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में पेरावलूर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का आरोप है कि एक कार्यक्रम के दौरान 30 लाउडस्पीकरों का इस्तेमाल किया गया, एंबुलेंस का रास्ता बाधित हुआ।

तमिलनाडु में चुनावी माहौल के बीच तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) प्रमुख थलापति विजय के लिए मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। तमिलनाडु पुलिस ने उनके खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में मामला दर्ज किया है। यह केस पेरावलूर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है, जिसमें पांच अलग-अलग धाराएं शामिल की गई हैं।

actor vijay

टीवेके प्रमुख विजय के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज (फोटो- tnvfc)

End of Feed