Poll Of Polls: एग्जिट पोल में त्रिपुरा-नागालैंड में BJP तो मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा के आसार, बड़ी हार की ओर कांग्रेस

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 27, 2023, 10:05 PM IST

Poll Of Polls: मेघालय और नागालैंड में सोमवार को मतदान समाप्त होने के बाद तीन पूर्वोत्तर राज्यों के विधानसभा चुनाव समाप्त हो गए। पूर्वोत्तर के तीसरे राज्य त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 16 फरवरी को मतदान हुआ था। इन तीनों राज्यों में वोटों की गिनती दो मार्च को होगी।

Poll Of Polls: पूर्वोत्तर को तीन राज्य- त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो चुका है। त्रिपुरा में 16 फरवरी को नागालैंड और मेघालय में 27 फरवरी यानि कि सोमवार को मतदान हुआ था। मतदान के बाद सभी उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। इसका परिणाम यानि कि मतगणना दो मार्च को होगी।

pol of polls

पोल ऑफ पोल्स में जाने किसकी बन रही है त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में सरकार

BJP मजबूत स्थिति में

मतगणना से पहले तीनों राज्यों का एग्जिट पोल आ गया है। लगभग सभी एग्जिट पोल में बीजेपी बड़ी जीत की ओर दिख रही है, वहीं कांग्रेस को भारी नुकसान दिख रहा है। त्रिपुरा और नागालैंड में बीजेपी सत्ता में वापसी करती दिख रही है तो वहीं मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा के आसार दिख रहे हैं।

End of Feed