इलेक्शन

Nalagarh Assembly Bypoll 2024: नालागढ़ उपचुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला, बागियों के भरोसे कांग्रेस!

Nalagarh Assembly Bypoll 2024: नालागढ़ विधानसभा सीट शिमला लोकसभा सीट के अंदर आता है। शिमला लोकसभा सीट पर बीजेपी का कब्जा है।

Image

नालागढ़ विधानसभा उपचुनाव

KEY HIGHLIGHTS
  • नालागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए 10 जुलाई को वोटिंग
  • शिमला लोकसभा सीट के अंदर आता है नालागढ़
  • शिमला से बीजेपी ने की है जीत हासिल

Nalagarh Assembly Bypoll 2024: हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ विधानसभा उपचुनाव की वोटिंग के लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। नालागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए कल यानि कि 10 जुलाई को वोटिंग होगी। नालागढ़ सीट पर पहले तो लग रहा था कि बीजेपी और कांग्रेस के बीच साधा मुकाबला होगा, लेकिन अब इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले के आसार दिख रहे हैं। यहां कांग्रेस को उम्मीद है बीजेपी के अंदर भितरघात होगा और वो जीत जाएगी।

नालागढ़ में क्यों हो रहे उपचुनाव

नालागढ़ विधानसभा सीट के लिए 2024 में होने वाले उपचुनाव में कुल पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। इस सीट पर उपचुनाव निर्दलीय विधायक के.एल.ठाकुर के इस्तीफे के कारण आवश्यक हो गया था। के.एल.ठाकुर ने राज्यसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार को वोट दिया था। जिसके बाद वो बीजेपी में ही शामिल हो गए थे। विधायक के पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद अब बीजेपी ने नालागढ़ से के.एल.ठाकुर को ही उम्मीदवार बनाया है।

नालागढ़ उपचुनाव उम्मीदवार

उम्मीदवारपार्टी
के एल ठाकुरबीजेपी
हरदीप सिंह बावाभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
डॉ के एल शर्मा स्वाभिमान पार्टी
विजय सिंहनिर्दलीय
हरप्रीत सैनीनिर्दलीय

नालागढ़ में त्रिकोणीय मुकाबला

नालागढ़ विधानसभा सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार हरप्रीत सैनी ने मुकाबले को रोचक बना दिया है। हरिनारायण सैणी के भतीजे हरप्रीत सैनी दोनों राष्ट्रीय पार्टियों को कड़ी चुनौती देते नजर आ रहे हैं। हरिनारायण सैणी का नालागढ़ पुराना गढ़ रहा है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article