इलेक्शन

Hamirpur By Election: हमीरपुर उपचुनाव किसका पलड़ा है भारी? बीजेपी-कांग्रेस में सीधी टक्कर, भाजपा का रहा है दबदबा

Hamirpur By Election: हमीरपुर विधानसभा सीट, हमीरपुर लोकसभा के अंदर आता है, जहां से अनुराग हाल ही भी जीते हैं। इस सीट पर अनुराग ठाकुर की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है।

Image

हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव

KEY HIGHLIGHTS
  • हमीरपुर सीट पर कल होना है मतदान
  • हमीरपुर सीट पर सांसद अनुराग ठाकुर की प्रतिष्ठा भी लगी है दांव पर
  • हमीरपुर लोकसभा सीट के अंदर आती है हमीरपुर विधानसभा सीट

Hamirpur By Election: हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए कल यानि कि 10 जुलाई को मतदान होना है। हमीरपुर सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। यहां से 2022 में निर्दलीय जीते विधायक को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

क्यों हो रहा है हमीरपुर में उपचुनाव

हमीरपुर सीट पर निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव जरूरी हो गए। आशीष शर्मा ने फरवरी में हुए राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन के पक्ष में मतदान किया था। जिसके बाद वे इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा ने एक बार फिर से आशीष शर्मा को ही हमीरपुर से मैदान में उतारा है।

कांग्रेस ने किसे दिया है टिकट

कांग्रेस ने हमीरपुर सीट से अपने पुराने उम्मीदवार, पुष्पेंद्र वर्मा को टिकट दिया है। पिछले चुनाव में भी पुष्पेंद्र वर्मा ही कांग्रेस के उम्मीदवार थे, लेकिन तब वो आशीष शर्मा से हार गए थे।

2022 विधानसभा चुनाव परिणाम

पार्टीउम्मीदवारवोट
निर्दलीयआशीष शर्मा25,916
कांग्रेसपुष्पेंद्र वर्मा13,017
बीजेपीनरेंद्र ठाकुर12,794

बीजेपी का पलड़ा भारी

हमीरपुर विधानसभा सीट, हमीरपुर लोकसभा सीट के अंदर आता है, जहां से बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सांसद हैं। हमीरपुर अनुराग ठाकुर का गढ़ रहा है। हमीरपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी का दबदबा रहा है। यहां से कांग्रेस सिर्फ 3 बार जीत पाई है। 2007 से 2022 तक बीजेपी यहां से जीतती रही है। पिछली बार यहां से निर्दलीय आशीष शर्मा ने बाजी मारी थी। जो इस बार बीजेपी के टिकट पर मैदान में हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article