बिहार चुनाव पर सख्त निगरानी: 45 हजार से ज्यादा मतदान केंद्रों से लाइव फीड देख रहा है निर्वाचन आयोग

बिहार में जारी मतदान पर निर्वाचन आयोग के शीर्ष अधिकारी लगातार नजर रखे हुए हैं। राज्य के 45,000 से अधिक मतदान केंद्रों से मिल रहे लाइव फीड के माध्यम से मतदान की निगरानी की जा रही है।

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के दौरान निर्वाचन आयोग ने निगरानी की अभूतपूर्व व्यवस्था की है। राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर पहली बार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और आयोग को 45 हजार से अधिक मतदान केंद्रों से लाइव फीड मिल रही है। इस फीड के माध्यम से मतदान की स्थिति पर दिल्ली में स्थित निर्वाचन सदन से आयोग के शीर्ष अधिकारी लगातार नजर रखे हुए हैं।

End of Feed