INDI ब्लॉक में सुलझ नहीं पा रहा सीट बंटवारे का पेच, आज दिल्ली में राहुल से मिलेंगे तेजस्वी, CM चेहरे पर भी होगी बात

महागठबंधन यानी (INDI) ब्लॉक में आठ दल शामिल हैं। सभी दल ज्यादा से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। 2020 के चुनाव में कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 19 सीटें ही जीत पाई। इस बार भी वह ज्यादा सीटें चाहती हैं लेकिन उसके जीत के स्ट्राइक रेट को देखते हुए राजद उसे ज्यादा सीटें नहीं देना चाहती।

Bihar Assembly Election 2025: बिहार चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीट बंटवार का मसला तो सुलझ गया है लेकिन इंडिया ब्लॉक में इस पर खींचतान जारी है। महागठबंधन में अभी भी सीट बंटवारे पर पेच फंसा हुआ है। सीट बंटवारा मसले को सुलझाने के लिए राजद नेता तेजस्वी यादव सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। सूत्रों का कहना है कि राहुल से मुलाकात के दौरान महागठबंधन के सीएम चेहरे पर भी बात होगी। बिहार में विधानसभा की 243 सीटों के लिए दो चरणों छह और 11 नवंबर को मतदान होगा जबकि चुनाव नतीजे 14 नवंबर को घोषित होंगे।

Rahul Gandhi

महागठबंधन अभी नहीं हो पाया है सीटों का बंटवारा। तस्वीर-PTI

कांग्रेस को ज्यादा सीटें देने के मूड में नहीं है राजद

महागठबंधन यानी (INDI) ब्लॉक में आठ दल शामिल हैं। सभी दल ज्यादा से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। 2020 के चुनाव में कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 19 सीटें ही जीत पाई। इस बार भी वह ज्यादा सीटें चाहती हैं लेकिन उसके जीत के स्ट्राइक रेट को देखते हुए राजद उसे ज्यादा सीटें नहीं देना चाहती। सूत्रों का कहना है कि राजद उसे 58 सीटों से ज्यादा देने के मूड में नहीं है। इस पर कांग्रेस के साथ पेच फंसा हुआ है। दूसरा, वाम दल और विकासशील इंसान पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी भी ज्यादा सीटों के लिए राजद पर दबाव बना रहे हैं।

End of Feed