TMC Winning Candidate Full List : देश की 18 वीं लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इस बार एनडीए को स्पष्ट बहुमत तो मिला, लेकिन मोदी मैजिक कमाल नहीं कर सका। खासकर, पश्चिम बंगाल में बीजेपी को ममता दीदी के आगे घुटने टेकने पड़ गए। टीएमसी ने पिछले मुकाबले यानी 2019 लोकसभा चुनाव की तुलना में 7 सीटें अधिक जीती हैं। पार्टी को ममता बनर्जी के नेतृत्व में 29 सीटों पर जीत हासिल हुई है। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि तृणमूल कांग्रेस और राज्य की सीएम ममता दीदी ने इंडिया गठबंधन से अलग रहते हुए 42 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ा। उनके सामने भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस-लेफ्ट का गठबंधन था, लेकिन टीएमसी ने अपने बल बूते राज्य की जनता का विश्वास काफी हद तक जीतने में कामयाब रही।
टीएमसी सांसद लिस्ट
2019 के मुकाबले TMC को फायदा
2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बंगाल में अपना इकबाल बुलंद किया था, लेकिन पांच साल में ममता बनर्जी ने सीएम रहते राज्य के चुनाव की तस्वीर बदल दी। जहां, 2019 में बीजेपी को पहली बार 18 सीटों का फायदा हुआ था, वहीं टीएमसी के खाते में 22 सीटें ही आई थीं। कांग्रेस पार्टी को 2 सीटें मिली थी। हालांकि, एग्जिट पोल में दिखाए गए आंकड़ों के लिहाज से बीजेपी का फ्लाफ शो रहा है। तो आइये क्रमवार जानने की कोशिश करते हैं किस पार्टी को किस सीट से जीत नशीब हुई है।
| लोकसभा सीट | TMC के जीते उम्मीदवार | कुल वोट | जीत का अंतर |
| कूच विहार | जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया | 788375 | 39250 |
| जंगीपुर | खलीलुर्रहमान | 544427 | 116637 |
| बहरामपुर | युसुफ पठान | 524516 | 85022 |
| मुर्शिदाबाद | अबू ताहिर खान | 682442 | 164215 |
| कृष्णानगर | महुआ मोइत्रा | 628789 | 56705 |
| बैरकपुर | पार्थ भौमिक | 520231 | 64438 |
| दम दम | सौगत रे | 528579 | 70660 |
| बारासात | काकोली घोष दस्तीदार | 692010 | 114189 |
| बशीरहाट | एसके नुरुल इस्लाम | 803762 | 333547 |
| जयनगर | प्रतिमा मंडल | 894312 | 470219 |
| मथुरापुर | बापी हलधर | 755731 | 201057 |
| डायमंड हार्बर | अभिषेक बनर्जी | 1048230 | 710930 |
| जादवपुर | सयानी घोष | 717899 | 258201 |
| कोलकाता दक्षिण | माला रॉय | 615274 | 187231 |
| कोलकाता उत्तर | बंद्योपाध्याय सुदीप | 454696 | 92560 |
| हावड़ा | प्रसून बनर्जी | 626493 | 169442 |
| उलुबेरिया लोकसभा | सजदा अहमद | 724622 | 218673 |
| श्रीरामपुर | कल्याण बनर्जी | 673970 | 174830 |
| हुगली | रचना बनर्जी | 702744 | 76853 |
| आरामबाग | बाग मिताली | 712587 | 6399 |
| घाटल | अधिकारी दीपक (देव) | 837990 | 182868 |
| झारग्राम | कालीपद सरेन | 743478 | 174048 |
| मेदिनीपुर लोकसभा | जून मालियाह | 702192 | 27191 |
| बनकुरा | अरूप चक्रवर्ती | 641813 | 32778 |
| बर्धमान पुरबा | डॉ. शर्मिला सरकार | 720302 | 160572 |
| बर्धमान दुर्गापुर | आजाद कीर्ती झा | 720667 | 137981 |
| आसनसोल | शत्रुघ्न सिन्हा | 605645 | 59564 |
| बोलपुर | आसित कुमार माल | 855633 | 327253 |
| बीरभूम | शताब्दी रॉय | 717961 | 197650 |
