फिर पलटे TMC सांसद अर्जुन सिंह, कहा- तृणमूल कांग्रेस से धोखा मिला, BJP में लौटूंगा

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 14, 2024, 02:10 PM IST

अर्जुन सिंह ने आज कहा कि वह बैरकपुर लोकसभा सीट से पार्टी का टिकट नहीं मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी में लौट जाएंगे। वह बैरकपुर लोकसभा सीट का प्रतिनिधत्व करते हैं।

Barrackpore MP Arjun Singh: लोकसभा चुनाव में विभिन्न दलों द्वारा उम्मीदवारों के ऐलान के साथ ही टिकट से मरहूम नेताओं की नाराजगी खुलकर सामने आ रही है। इसके साथ ही पार्टी बदलने का सिलसिला तेजी पकड़ रहा है। कभी इस पार्टी में तो कभी उस पार्टी में जाने का खेल शुरू हो गया है। तृणमूल कांग्रेस के असंतुष्ट नेता अर्जुन सिंह ने खुलकर पार्टी पर निशाना साधा है। अर्जुन सिंह ने आज कहा कि वह बैरकपुर लोकसभा सीट से पार्टी का टिकट नहीं मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी में लौट जाएंगे। वह बैरकपुर लोकसभा सीट का प्रतिनिधत्व करते हैं।

Arjun singh

टीएमसी सांसद अर्जुन सिंह

कहा, एक और टीएमसी नेता बीजेपी में शामिल होंगे

अर्जुन सिंह ने यह भी दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के एक शीर्ष नेता भी उनके साथ भाजपा में शामिल होंगे। दो दिन पहले अर्जुन सिंह ने टीएमसी उम्मीदवार पार्थ भौमिक के खिलाफ चुनाव लड़ने का संकेत देते हुए कहा था कि वह बैरकपुर के मतदाताओं की सामूहिक इच्छाओं को नजरअंदाज नहीं कर सकते, जिन्होंने उन्हें 2019 में भाजपा उम्मीदवार के रूप में लोकसभा भेजा था।

End of Feed