TMC के 'भाइपो' ने 'भारत संघ' को दी थी फाल्टा में जीत की चुनौती, BJP ने तो पूरे बंगाल में ही भगवा फहरा दिया

Bengal Election Results: चुनाव आयोग द्वारा डायमंड हार्बर के फाल्टा में दोबारा मतदान का आदेश दिए जाने के कुछ दिनों बाद, टीएमसी के सांसद अभिषेक बनर्जी ने भारत सरकार को फाल्टा से चुनाव लड़ने की खुली चुनौती दे डाली थी।

BJP Storms Bengal: तृणमूल कांग्रेस के जिस बड़े नेता ने भारतीय जनता पार्टी को फाल्टा में जीत की चुनौती दी थी, उसे ऐसा करारा जवाब मिलेगा, किसी ने सोचा न था। जी हां, हम बात कर रहे हैं ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के बारे में जिन्हें बंगाल में भाइपो भी कहा जाता है। डायमंड हार्बर मॉडल को लेकर बीजेपी नेता अमित मालवीय से उलझे अभिषेक ने ऐलान किया था कि बीजेपी उनके वोट बैंक में कभी सेंध नहीं लगा सकती। लेकिन उनके दावे अब हवा हो गए हैं जब साफ दिखाई दे रहा है कि बीजेपी की आंधी में टीएमसी पूरी तरह उड़ गई है।ट

अभिषेक की चुनौती के बाद बीजेपी की आंधी चली

दरअसल, बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की चुनौती पहले आई, उसके बाद भाजपा की आंधी चली। चुनाव आयोग द्वारा डायमंड हार्बर के फाल्टा में दोबारा मतदान का आदेश दिए जाने के कुछ दिनों बाद, टीएमसी के सांसद अभिषेक बनर्जी ने भारत संघ (Union of India) को फाल्टा से चुनाव लड़ने की खुली चुनौती दे डाली थी। लेकिन अब मतगणना के दिन, रुझान एक बिल्कुल अलग तूफान की ओर इशारा कर रहे हैं। यह तूफान पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड लहर के कारण है।

End of Feed