इलेक्शन

हरियाणा में कांटे की लड़ाई या कांग्रेस मार रही है बाजी? जानिए क्या कहता है टाइम्स नाउ नवभारत- मैट्रिज का ओपिनियन पोल

Times Now Navbharat-Matrize Opinion Poll Haryana: टाइम्स नाउ नवभारत- मैट्रिज के ओपिनियन पोल में कांग्रेस, बीजेपी से थोड़ी सी आगे दिख रही है। ओपिनियन पोल से ये तो साफ है कि हरियाणा में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर है।

Image

टाइम्स नाउ नवभारत-मैट्रिज ओपिनियन पोल हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024

Times Now Navbharat-Matrize Opinion Poll Haryana: हरियाणा में विधानसभा चुनाव 2024 की प्रक्रिया जारी है। बीजेपी-कांग्रेस, जेजेपी और इनेलो के बीच मुख्य रूप से चुनावी मुकाबला है। चारों पार्टियों ने कई सीटों पर अपने कैंडिडेट की घोषणा भी कर दी है। इसी बीच टाइम्स नाउ नवभारत- मैट्रिज के ओपिनियन पोल से यह साफ हो गया है कि हरियाणा में किसकी सरकार बन सकती है।

टाइम्स नाउ नवभारत- मैट्रिज के ओपिनियन पोल में किसकी सरकार

टाइम्स नाउ नवभारत- मैट्रिज के ओपिनियन पोल में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर दिख रही है। कांग्रेस फिलहाल आगे दिख रही है, लेकिन एक बार फिर से ऐसा हो सकता है कि जेजेपी किंग मेकर की भूमिका में आ जाए। सर्वे में सीएम कैंडिडेट से लेकर भाजपा सरकार के कामकाज तक पर लोगों से सवाल पूछे गए हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कामकाज को लेकर क्या राय है ?

  • बहुत अच्छा: 33 %
  • औसत: 31 %
  • बिलकुल अच्छा नहीं: 27 %
  • कह नहीं सकते: 9 %

हरियाणा चुनाव में आपके लिए सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा क्या है?

  • सीएम चेहरा : 25 %
  • गठबंधन : 15%
  • किसानों के मुद्दे: 13 %
  • सरकार का कामकाज: 12 %
  • रोजगार: 9 %
  • पुरानी पेंशन का मुद्दा: 11 %
  • अन्य मुद्दे : 15 %

JJP का NDA से अलग होने का क्या असर दिखेगा?

  • BJP को फायदा होगा: 36 %
  • JJP को फायदा होगा : 25 %
  • दोनों को फायदा होगा: 19 %
  • कह नहीं सकते / पता नहीं: 20 %

हरियाणा कांग्रेस में 'हुड्डा बनाम शैलजा'का चुनाव पर क्या असर पड़ेगा ?

  • BJP को फायदा होगा: 45 %
  • कांग्रेस पर फर्क नहीं पड़ेगा : 34 %
  • कह नहीं सकते: 21 %

जाट बनाम गैर जाट के मुद्दे का चुनावी असर होगा ?

  • हां: 41 %
  • नहीं: 37 %
  • कह नहीं सकते: 22 %

कांग्रेस और उसके सहयोगी दल CM चेहरे का एलान चुनाव पूर्व करें तो ?

  • नुकसान हो सकता है: 45 %
  • सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा : 27 %
  • कोई खास असर नहीं : 15 %
  • कह नहीं सकते: 13 %

हरियाणा में अगर कांग्रेस सरकार बनी तो पसंदीदा सीएम उम्मीदवार कौन?

  • भूपेंद्र सिंह हुड्डा: 41 %
  • रणदीप सूरजेवाला: 20 %
  • कुमारी शैलजा: 19%

हरियाणा का ओपिनियन पोल

कुल सीट : 90

पार्टी सीट

  • BJP+: 33-38
  • CONG+: 36-41
  • JJP: 02-05
Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article