इलेक्शन

Congress Candidate List Haryana: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, 31 नाम शामिल

Congress Candidate Full List Haryana Election: कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने मौजूदा 28 विधायकों को फिर से टिकट दिया है।

Image

हरियाणा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची

KEY HIGHLIGHTS
  • हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट
  • कांग्रेस की पहली लिस्ट 31 नेताओं के नाम शामिल
  • मौजूदा 28 विधायकों को मिला टिकट

Congress Candidate Full List Haryana Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों का पहली सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की सूची में 31 कुल नाम शामिल हैं। इसमें हुड्डा समेत कई दिग्गजों का नाम शामिल है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को गढ़ी सांपला-किलोई से उम्मीदवार बनाया है।

कांग्रेस ने आज ही शामिल हुए महिला पहलवान विनेश फोगाट को जुलाना से टिकट दे दिया है। वहीं बजरंग पूनिया को टिकट नहीं मिली है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदय भान होडल से जबकि मेवा सिंह लाडवा में मुख्यमंत्री नायब सैनी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

congress candidate full list.

कांग्रेस के उम्मीदवारों की पूरी सूची देखिए यहां

कई विधायकों को मिला टिकट

करनाल के पूर्व मेयर और सढौरा विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक को फिर से चुनाव लड़ने के लिए पार्टी का टिकट दिया गया है। बादली के मौजूदा विधायक कुलदीप वत्स 2019 के विधानसभा चुनाव में जीती गई सीट को बचाने के लिए चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा मौजूदा विधायक प्रदीप चौधरी और शैली चौधरी को क्रमशः कालका और नारायणगढ़ विधानसभा सीटों से मैदान में उतारा गया है। उन्होंने 2019 के चुनावों में यही सीटें जीती थीं।

28 विधायकों को टिकट

कुल मिलाकर, कांग्रेस ने अब तक घोषित 31 में से 28 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है। दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक के बाद यह सूची जारी की गई। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी महासचिव प्रभारी संगठन के सी वेणुगोपाल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया और हुड्डा समेत अन्य लोग शामिल हुए।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article