Times Now Navbharat Gujarat ETG exit poll 2022 : गुजरात चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू एक बार फिर लोगों के सिर चढ़कर बोला है। 27 साल की सत्ता विरोधी लहर के बावजूद गुजरात की जनता ने भगवा पार्टी में एक बार फिर भरोसा दिखाया है। टाइम्स नाउ नवभारत ETG के एग्जिट पोल (Exit Poll) में राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार दोबारा बनने का अनुमान जताया गया है। यही नहीं, इस सर्वे में कई चौंकाने वाली बातें भी सामने आई हैं। सर्वे के दौरान मतदाताओं से चुनाव, पार्टियों, मुद्दे, उनकी पसंद-नापसंद को लेकर कई सवाल किए गए। मदाताओं से राज्य में कांग्रेस और राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के चुनाव में नहीं आने के बारे में सवाल किए गए।
गुजरात चुनाव पर टाइम्स नाउ नवभारत-ETG का एग्जिट पोल।
इस सवाल के जवाब में मतदाताओं ने काफी रोचक जवाब दिए। सर्वे में शामिल 18 प्रतिशत लोगों ने कहा कि चुनाव के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता नाराज रहे। जबकि 28 फीसदी लोगों ने कहा कि कांग्रेस हार मान चुकी है। तो वहीं 24 प्रतिशत वोटरों ने कहा कि चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी गंभीर नहीं है। तीस प्रतिशत लोगों ने कहा कि राहुल एवं प्रियंका के आने या ना आने का असर चुनाव पर नहीं पड़ा।
#NavBharatKaExitPoll: क्या राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के गुजरात ना जाने से असर पड़ा?कांग्रेस के कार्यकर्ता ना… t.co/iZjK5UHi2Z
— ANI (@ANI) Dec 5, 2022
तीस प्रतिशत लोगों ने कहा कि राहुल एवं प्रियंका के आने या ना आने का असर चुनाव पर नहीं पड़ा।
#NavBharatKaExitPoll: क्या राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के गुजरात ना जाने से असर पड़ा?कांग्रेस के कार्यकर्ता ना… t.co/4wN0RKyypj
— ANI (@ANI) Dec 5, 2022
सर्वे में एक सवाल भाजपा के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर के बारे में पूछा गया। इस सवाल पर भी लोगों ने दिलचस्प जवाब दिए। सर्वे में शामिल 31 प्रतिशत लोगों ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए केवल प्रधानमंत्री मोदी का नाम ही काफी है। जबकि 18 प्रतिशत ने कहा कि राज्य में सत्ता विरोधी लहर नहीं थी। वहीं, 23 प्रतिशत लोगों ने कहा कि गुजरात में सत्ता विरोधी लहर थोड़ी बहुत थी। सर्वे में शामिल 28 फीसदी लोगों ने कहा कि वे इसके बारे में कुछ नहीं कह सकते।
#NavBharatKaExitPoll: 27 साल की एंटी इनकम्बेंसी गुजरात में थी या नहीं?सिर्फ मोदी का नाम काफी- 31%नहीं, सिर्फ वि… t.co/OmJFz7Xisi
— ANI (@ANI) Dec 5, 2022
इस सवाल पर कि आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया के हिंदू विरोधी बयान पर चुनाव में क्या असर हुआ? इस पर सर्वे में शामिल 29 फीसदी लोगों ने कहा कि उनके इस बयान से AAP को नुकसान हुआ। जबकि 37 फीसदी लोगों का मानना है कि इटालिया के बयान से भाजपा को फायदा पहुंचा। 19 प्रतिशत लोगों ने कहा कि आप नेता के बयान का कोई असर नहीं हुआ। वहीं 15 फीसदी लोगों ने कहा कि बयान का असर चुनाव में पड़ा या नहीं, इस बारे में कुछ कह नहीं सकते।
