मुजफ्फरपुर पहुंची टाइम्स नाउ नवभारत की 'इलेक्शन यात्रा', महागठबंधन-NDA के नेताओं ने एक दूसरे को घेरा

राजद नेता शमी ने एनडीए पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार की जनता ने फैसला कर लिया है कि इस बार तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। हमारे महागठबंधन में कोई फूट नहीं है। दिक्कत भाजपा में हैं। चर्चा में भाग लेते हुए भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा कि एनडीए में पहले सीट बंटवारा हुआ और फिर उम्मीदवारों के नाम आए।

Bihar Assembly Election 2025 : बिहार में सियासी पारा बेहद गर्म हो गया है। 17 अक्टूबर पहले चरण के नामांकन का अंदिम दिन था। इस दिन नामांकन करने वाले उम्मीदवार भागमभाग करते नजर आए। प्रचार अभियान में जुटे नेता अपने विरोधियों पर जुबानी हमले तेज कर चुके हैं। बिहार में मची इस सियासी घमासान के बीच टाइम्स नाउ नवभारत की 'इलेक्शन यात्रा' शुक्रवार को मुजफ्फरपुर पहुंची। मुजफ्फरपुर के लंगट सिंह कॉलेज परिसर में चर्चा का मंच सजा। चुनाव की इस घड़ी में मजफ्फरपुर में क्या चुनावी माहौल है और लोग इस चुनाव के बारे में क्या सोच रहे हैं, इस मिजाज को टाइम्स नाउ नवभारत के रिपोर्टर राकेश पांडे ने पकड़ा-

Muzaffarpur

बिहार विधानसभा चुनाव 2025।

इस गरमागर्म चर्चा में भाजपा नेता मनोज तिवारी, जदयू नेता कुंदन शांडिल्य, कांग्रेस नेता अरविंद कुमार मुकुल, राजद नेता इकबाल मोहम्मद शमी और जनसुराज के नेता अमित कुमार दास शामिल हुए। वहां उपस्थित लोगों ने भी चुनाव को लेकर अपनी बेबाक राय दी।

End of Feed