Bihar Assembly Election 2025: बिहार में सत्ता का सियासी का महासंग्राम चरम पर पहुंच चुका है..और आर-पार की इसी चुनावी जंग के बीच इलेक्शन यात्रा की टीम 24 अक्टूबर यानी शुक्रवार को बिहार के लखीसराय पहुंची। लखीसराय का सियासी समीकरण NDA या महागठबंधन के पक्ष में है, ये जानेंगे...
लखीसराय पहुंची टाइम्स नाउ नवभारत की 'इलेक्शन यात्रा'
प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार में रिकॉर्ड तोड़ जीत का दावा किया..जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्मधरती से राहुल-तेजस्वी पर तीखे प्रहार किए..तो वहीं बेगूसराय में शारदा सिन्हा को याद किया..और बिहार के लोगों को जंगलराज वापस ना आ जाए, इसके लिए खबरदार भी किया.. पीएम मोदी ने कहा कि 'जमीन पर इनके प्रचार को सुनिए तो जंगलराज ही याद आएगा..अभी से RJD कांग्रेस के लोग छर्रा, कट्टा, दुनाली और घर से उठा लेने की धमकी देने लग गए हैं...'
पीएम मोदी ने कहा कि 'एक आरजेडी का परिवार है..जो बिहार का सबसे भ्रष्ट परिवार है..दूसरी तरफ कांग्रेस का एक परिवार है..जो देश का सबसे भ्रष्ट परिवार है..वो चोरी के मामले में जमानत पर हैं..अब एक चोरी की इनकी आदत ऐसी है कि जननायक की उपाधि की चोरी में जुटे हैं..बिहार के लोग जननायक कर्पूरी बाबू का ये अपमान कभी नहीं सहेंगे'
एक तरफ पीएम मोदी महागठबंधन पर बरस रहे थे..तो दूसरी ओर तेजस्वी NDA पर पलटवार के साथ ही जनता से खुद को एक मौका देने की गुहार लगा रहे थे..उन्होंने कहा कि 'लालू जी जब मोदी जी से नहीं डरे तो लालू जी का लड़का डर जाएगा? दो लोग गुजरात से आकर बिहार चलाने का काम कर रहे हैं..बताओ सहरसा के लोगों बिहार को बिहारी चलाएगा कि बाहरी चलाएगा?'
तेजस्वी ने कहा कि 'तेजस्वी सीएम बनेगा तो बिहार की 14 करोड़ जनता को भी CM बनाएंगे..यानी CM यानी चिंतामुक्त कर देंगे आपलोगों को..पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, सुनवाई और कार्रवाई वाली सरकार देंगे...'
तेजस्वी CM बनने पर 14 करोड़ बिहारियों को भी CM बनाने की हुंकार भर रहे..लेकिन विरोधी, महागठबंधन पर मुसलमानों को सिर्फ वोटबैंक के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगा रहे..'मुसलमानों की बात करेंगे लेकिन जब प्रतिनिधित्व की बात आएगी..तो रिप्रजेंटेशन देंगे नहीं..उनको डरा कर, धमका कर अपने साथ वोटबैंक रखना चाहेंगे...' ओवैसी की पार्टी AIMIM भी इसे लेकर महागठबंधन पर हमलावर है...
तो अब सवाल है कि क्या महागठबंधन के लिए बिहार के 18 परसेंट मुसलमान सिर्फ वोट बैंक हैं? पीएम मोदी बिहार में NDA की जीत के सारे रिकॉर्ड तोड़ने का दावा कर रहे हैं..क्या बिहार की जनता भी ऐसा ही सोचती है? NDA वर्सेज महागठबंधन की इस लड़ाई में पलड़ा किसका भारी है... इसका पता तो चुनाव नतीजों में सामने आएगा।
