Election Yatra: टाइम्स नाउ नवभारत इलेक्शन यात्रा में Rajasthan की जनता के दिल में कौन..देखें LIVE ग्राउंड रिपोर्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 5, 2024, 07:12 PM IST

Times Now Navbharat Election Yatra in East Delhi: 'टाइम्स नाउ नवभारत इलेक्शन यात्रा' के रूप में चुनाव के माहौल में एक अनूठी पहल की गई है, इस क्रम में यात्रा राजस्थान के अलवर पहुंची।

KEY HIGHLIGHTS

  • राजस्थान की 25 सीटों के लिए दो चरणों में वोटिंग होनी है
  • 2014 और 2019 में बीजेपी ने अलवर लोकसभा चुनाव जीता है
  • राजस्थान का सिंह द्वार कहे जाने वाले अलवर में पहुंची है इलेक्शन यात्रा

Times Now Navbharat Election Yatra: इस बार देशभर में 7 फेजों में चुनाव आयोजित किए जायेंगे, बात करें राजस्थान की तो यहां की 25 सीटों के लिए दो चरणों में वोटिंग होनी है, जिसमें पहले चरण (19 अप्रैल) में बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर की सीटों पर वोटिंग होगी, दूसरे चरण (26 अप्रैल) में टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा, झालावाड़-बारां में वोटिंग होगी, आज Rajasthan में Alwar की जनता से जानेंगे की कौन है उनकी पसंद ?

इलेक्शन यात्रा में आज हम पहुंचे हैं राजस्थान का सिंह द्वार कहे जाने वाले अलवर में, अलवर की जनता से जानेंगे कि अबकी बार मोदी हैट्रिक लगाएंगे या फिर इंडी गठबंधन मोदी के विजयी रथ को रोक पाएगा, प्रधानमंत्री मोदी आज राजस्थान की धरती चुरू में थे जहां से प्रधानमंत्री ने विपक्षी गठबंधन पर चौतरफा वार किया तो कांग्रेस ने आज अपना घोषणा पत्र जारी किया, कांग्रेस ने कई चुनावी गारंटी और न्याय गारंटी का वादा किया है, पीएम मोदी कहते हैं मोदी की गारंटी यानि गारंटी पूरी होने की गारंटी, अब देश किसकी गारंटी पर मुहर लगाता है आज इलेक्शन यात्रा में राजस्थान के मिजाज और अलवर के सियासी समीकरण की भी बात

End of Feed