'कई घरों में खाना नहीं बनेगा', मन मुताबिक सीटें नहीं मिलने पर छलका उपेंद्र कुशवाहा का दर्द

एनडीए में विधानसभा की 243 सीटों के लिए जो सीट बंटवारा है उसके मुताबिक भाजपा और जद-यू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। लोक जनशक्ति पार्टी (पासवान) 29 सीटों, राष्ट्रीय लोक मोर्चा और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा छह-छह सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। दिल्ली में रविवार को हुई एनडीए की बैठक में सीट शेयरिंग की घोषणा हुई।

Bihar Assembly Election 2025: बिहार चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के दलों के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है लेकिन राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के मुखिया उपेंद्र कुशवाहा इस सीट बंटवारे से खुश नहीं हैं। मन मुताबिक सीटें नहीं मिलने पर उनका दर्द छलक आया है। अपनी इस पीड़ा को उन्होंने X पर जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि 'आप सभी से क्षमा चाहता हूं। आपके मन के अनुकूल सीटों की संख्या नहीं हो पायी। मैं समझ रहा हूं, इस निर्णय से अपनी पार्टी के उम्मीदवार होने की इच्छा रखने वाले साथियों सहित हजारों - लाखों लोगों का मन दुखी होगा। आज कई घरों में खाना नहीं बना होगा।'

upendra Kushwaha

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा। तस्वीर-PTI

फैसला उचित है या अनुचित यह समय बताएगा-कुशवाहा

कुशवाहा ने आगे कहा कि 'परन्तु आप सभी मेरी एवं पार्टी की विवशता और सीमा को बखूबी समझ रहे होंगे। किसी भी निर्णय के पीछे कुछ परिस्थितियां ऐसी होती हैं जो बाहर से दिखतीं हैं मगर कुछ ऐसी भी होती हैं जो बाहर से नहीं दिखतीं। हम जानते हैं कि अन्दर की परिस्थितियों से अनभिज्ञता के कारण आपके मन में मेरे प्रति गुस्सा भी होगा, जो स्वाभाविक भी है। आपसे विनम्र आग्रह है कि आप गुस्सा को शांत होने दीजिए, फिर आप स्वयं महसूस करेंगे कि फैसला कितना उचित है या अनुचित। फिर कुछ आने वाला समय बताएगा। फिलहाल इतना ही।'

End of Feed