Lok Sabha Election: लोकसभा की 93 सीट के लिए तीसरे चरण का मतदान आज, अमित शाह शिवराज और सिंधिया जैसे दिग्गजों की किस्मत दांव पर

Lok Sabha Election Third phase of voting:लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत 7 मई को 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 93 सीट के लिए मतदान होगा।

Lok Sabha Election Third phase of voting: देश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत सात मई यानी मंगलवार को 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 93 सीट के लिए मतदान होगा। तीसरे चरण में भाजपा का बहुत कुछ दांव पर होगा जिसने पिछले आम चुनाव में गुजरात, कर्नाटक, बिहार और मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों में स्थित इन निर्वाचन क्षेत्रों में से अधिकतर पर जीत हासिल की थी।कुल 93 सीट के लिए 1300 उम्मीदवार मैदान में हैं जिनमें 120 महिलाएं हैं, जबकि पात्र मतदाताओं की संख्या 11 करोड़ से अधिक है।

lok sabha chunav 2024

7 मई को 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 93 सीट के लिए मतदान होगा

इन सीट पर किस्मत आजमा रहे दिग्गज नेताओं में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (गांधीनगर), ज्योतिरादित्य सिंधिया (गुना), मनसुख मांडविया (पोरबंदर), पुरुषोत्तम रूपाला (राजकोट), प्रह्लाद जोशी (धारवाड़) और एसपी सिंह बघेल (आगरा) शामिल हैं।8.39 करोड़ महिलाओं सहित कम से कम 17.24 करोड़ लोग मतदान करने के लिए पात्र होंगे और 1.85 लाख मतदान केंद्रों पर 18.5 लाख कर्मी तैनात किये गये हैं।

End of Feed