बिहार में चुनावी सभाओं के मामले में तेजस्वी का जलवा कायम, 251 रैलियां कर इंडी गठबंधन के लिए मांगे वोट

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव-2024 के लिए बिहार में सभी नेताओं ने काफी पसीना बहाया। लेकिन राजद के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव चुनावी रैलियों के मामले में आगे रहे। तेजस्वी यादव ने इस चुनाव में कुल 251 सभाएं कीं और महागठबंधन प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे।

Bihar Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव- 2024 के लिए प्रचार थम गया है। चुनाव की तपिश और उस पर बढ़ते तापमान के बीच सभी दलों के नेताओं ने चुनाव प्रचार में जमकर पसीना बहाया और जनता को रिझाया। इस क्रम में राजद के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव चुनावी रैलियों के मामले में आगे रहे। तेजस्वी यादव ने इस चुनाव में कुल 251 सभाएं कीं और महागठबंधन प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। राजद अध्यक्ष लालू यादव के पुत्र तेजस्वी यादव इस दौरान कमर दर्द से परेशान भी रहे और इन्हें व्हील चेयर का सहारा लेना पड़ा, लेकिन उन्होंने चुनावी प्रचार से खुद को अलग नहीं किया।

Tejaswi Yadav

बिहार लोकसभा चुनाव-2024 के चुनावी प्रचार में पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव रहे सबसे आगे।

तेजस्वी ने 54 दिनों में कर डाली 251 सभाएं

पिछले 54 दिनों में तेजस्वी ने 251 चुनावी सभाएं कीं। इनकी अधिकांश सभाओं में विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी भी साथ रहे। इस बीच वे करीब सभी लोकसभा क्षेत्रों में पहुंचे और महागठबंधन में शामिल दलों के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। तेजस्वी यादव ने तीन अप्रैल से दो मई तक 92 चुनावी सभाएं कर राजद और सहयोगी पार्टियों के लिए प्रचार किया। इसके बाद उन्हें कमर में दर्द शुरू हो गया। कमर दर्द के दौरान 28 दिनों में इन्होंने 159 चुनावी सभाएं कीं। इस क्रम में उनकी अधिकांश यात्राएं हेलीकॉप्टर से हुईं। वे झारखंड में भी चुनाव प्रचार करने पहुंचे।

End of Feed