बिहार देश का सबसे गरीब राज्य...तेजस्वी यादव का दावा, साधा पीएम मोदी समेत बिहार सरकार पर जमकर निशाना

महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए राज्य को देश का सबसे गरीब बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर विकास को नजरअंदाज करने और नीति आयोग की बैठकों में भाग न लेने का आरोप लगाया। तेजस्वी ने कहा कि उनकी सरकार बनने पर बिहार को अपराध और भ्रष्टाचार से मुक्त किया जाएगा।

Tejashwi Yadav Bihar Statement: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने शनिवार को राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बिहार आज भी देश का सबसे गरीब राज्य है और यहां प्रति व्यक्ति आय सबसे कम है। उन्होंने कहा कि राज्य में उद्योग-धंधों, निवेश और अवसरों की भारी कमी है। तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि वे नीति आयोग की अहम बैठकों में भी हिस्सा नहीं लेते और बिहार में विकास लाने में पूरी तरह विफल रहे हैं। इसके चलते लोगों को आज भी शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए पलायन करना पड़ता है।

Tejashwi Yadav Slams Bihar Government (Photo: ANI)

तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर निशाना साधा (फोटो: ANI)

बिहार देश का सबसे गरीब राज्य है

तेजस्वी यादव ने कहा, “बिहार देश का सबसे गरीब राज्य है, यहां प्रति व्यक्ति आय सबसे कम है। लोग आज भी शिक्षा, इलाज और रोजगार के लिए बाहर जाने को मजबूर हैं। राज्य में न तो फैक्ट्रियां हैं और न ही कोई बड़ा निवेश हुआ है। मुख्यमंत्री तो नीति आयोग की बैठक में भी शामिल नहीं होते, विकास लाना तो दूर की बात है।” इससे पहले तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार दौरे के दौरान प्रधानमंत्री के भाषण में कहा गया हर शब्द और हर वाक्य राज्य के लिए “नकारात्मक” और “अपमानजनक” था। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने बिहार के लोगों के साथ धोखा किया है और जो कुछ भी उन्होंने राज्य को दिया है, वह गुजरात को मिले लाभ का एक प्रतिशत भी नहीं है।

End of Feed