बिहार चुनाव: मतदान से पहले तेजस्वी के 5 और वादे; जनता से मांगे 20 महीने, वादों की लगाई झड़ी

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों और ग्राम कचहरी के प्रतिनिधियों का मानदेय दोगुना किया जाएगा। इस वादा को पूरा करने के लिए उन्होंने जनता से 20 महीने का समय देने की अपील की।

Tejashwi Yadav Press Conference: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता मौजूदा सरकार से परेशान है और अब बदलाव चाहती है। तेजस्वी ने कहा, “बिहार की जनता ने भाजपा को 20 साल दिए, अब हम सिर्फ 20 महीने मांग रहे हैं। जनता ने हमें आशीर्वाद दिया तो हम मिलकर नया बिहार बनाएंगे।”

tejashwi yadav press conference update

चुनाव से पहले तेजस्वी ने किए पांच वादे (फाइल फोटो | PTI)

मौजूदा सरकार पर हमला

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार और भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मौजूदा सरकार में भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर हैं। उन्होंने कहा कि “लोग भाजपा की चाल और चरित्र को समझ चुके हैं। अमित शाह खुद कह चुके हैं कि बिहार में कारखाने या उद्योग नहीं लग सकते क्योंकि भूमि नहीं है। अगर लंबे समय तक पानी एक जगह ठहरा रहे तो सड़ जाता है, वैसे ही यह सरकार भी सड़ चुकी है।” तेजस्वी ने आरोप लगाया कि बिहार का बजट भी शिक्षा और चिकित्सा के नाम पर गुजरात में खर्च किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग अब इस भ्रष्ट सरकार को बदलने के लिए बेचैन हैं।

End of Feed