Tamil Nadu Lok Sabha Election Result: तमिलनाडु में DMK बड़ी जीत की ओर, कांग्रेस 8 सीटों पर आगे, BJP का खाता नहीं खुला

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jun 4, 2024, 04:13 PM IST

Tamil Nadu Lok Sabha Election Result: तमिलनाडु में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) का मत प्रतिशत 10 फीसदी के पार गया है। उसे अभी तक 10.21 प्रतिशत वोट मिले हैं। हालांकि, भाजपा का कोई भी प्रत्याशी किसी सीट से आगे नहीं है। ​​द्रमुक 21 सीटों पर आगे है जबकि कांग्रेस आठ सीटों पर आगे है।

Tamil Nadu Lok Sabha Election Result: तमिलनाडु में लोकसभा की 39 सीटों में से राज्य में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) और उसके सहयोगी दल 37 सीटों पर जीत की ओर अग्रसर हैं तथा अन्नाद्रमुक और भाजपा के सहयोगी पीएमके को एक-एक सीट मिल सकती है। निर्वाचन आयोग के ताजा रुझानों में यह जानकारी मिली है। तमिलनाडु में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) का मत प्रतिशत 10 फीसदी के पार गया है। उसे अभी तक 10.21 प्रतिशत वोट मिले हैं। हालांकि, भाजपा का कोई भी प्रत्याशी किसी सीट से आगे नहीं है।

Tamil Nadu Lok Sabha Election Result

द्रमुक की झोली भरकर मिले वोट

द्रमुक 21 सीटों पर आगे है जबकि कांग्रेस आठ सीटों पर आगे है। वीसीके, भाकपा, माकपा दो-दो सीटों और एमडीएमके तथा आईयूएमएल, सत्तारूढ़ पार्टी के अन्य दो सहयोगी दल एक-एक सीट पर आगे हैं। कुल मिलाकर द्रमुक और उसके सहयोगी दल हर दौर की मतगणना में अपनी झोली में और वोट डाल रहे हैं और उनके कुल 39 में से 37 सीटों पर जीतने की संभावना है। महज दो सीटों -(नामाक्कल- एस तमिलमणि और कल्लाकुरिची - आर कुमारगुरु) पर पहले आगे रहा मुख्य विपक्षी दल अन्नाद्रमुक अब पीछे हो गया है और उन क्षेत्रों में द्रमुक के उम्मीदवार आगे हैं।

End of Feed