इलेक्शन

'इंडी गठबंधन से गद्दारी करके कांग्रेस के काटे वोट, विनेश को हराने के लिए भी उतारा प्रत्याशी', नाम लिए बिना AAP पर भड़कीं स्वाति मालिवाल

Haryana Assembly Election Result: हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए मंगलवार को जारी मतगणना में भाजपा ने कांग्रेस को पीछे छोड़ दिया है और बहुमत के आंकड़े के पार नजर आ रही है। इसी बीच, राज्यसभा सांसद स्वाति मालिवाल ने आम आदमी पार्टी पर परोक्ष हमला करते हुए इंडी गठबंधन से गद्दारी करने का आरोप लगाया है।

Image

स्वाति मालिवाल (फाइल फोटो)

Haryana Assembly Election Result: हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए मंगलवार को जारी मतगणना में भाजपा ने कांग्रेस को पीछे छोड़ दिया है। इसी बीच, राज्यसभा सांसद स्वाति मालिवाल ने आम आदमी पार्टी पर परोक्ष हमला करते हुए इंडी गठबंधन से गद्दारी करने का आरोप लगाया है।

स्वाति मालिवाल का AAP पर परोक्ष हमला

स्वाति मालिवाल ने 'एक्स' पर पोस्ट कर आम आदमी पार्टी पर परोक्ष हमला किया। उन्होंने कहा कि सिर्फ कांग्रेस से बदला लेने के लिए हरियाणा में उतरे। मुझपे भाजपा एजेंट होने के झूठे आरोप लगाए, खुद आज इंडी गठबंधन से ग़द्दारी करके INC के वोट काट रहे हैं! सब छोड़ो, विनेश फोगाट तक को हराने के लिए प्रत्याशी उतारा।

इस दौरान उन्होंने सवाल किया कि क्यों ऐसा हाल आ गया है कि अपने गृह राज्य में जमानतें नहीं बचा पा रहे? अभी भी वक्त है, अहंकार छोड़ो, धुंधली आंखों से पर्दा हटाओ, ड्रामा मत करो और जनता के लिए काम करो।

क्या है विनेश फोगाट का हाल?

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में शामिल हिसार डिवीजन की जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट आगे चल रही हैं, जबकि भाजपा के योगेश कुमार दूसरे नंबर पर हैं। सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होने के बाद राज्य में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला चल रहा था, लेकिन भाजपा बहुमत का आंकड़ा पार करते हुए दिखाई दे रही है।
Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article