इलेक्शन

Hisar, Jind, Sirsa, Fatehabad Chunav Result 2024 LIVE: हरियाणा के हिसार डिवीजन की सभी सीटों का देखें हाल; जुलाना से विनेश ने मारी बाजी

Hisar, Jind, Sirsa, Fatehabad Constituency, Haryana Vidhan Sabha Chunav Result 2024 LIVE Updates: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को जारी मतगणना के शुरुआती रुझान में भाजपा ने कांग्रेस को पीछे छोड़ दिया है। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा 47 और कांग्रेस 36 सीटों पर आगे है, जबकि सुबह-सुबह टीवी चैनलों ने शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को भाजपा से आगे दिखाया गया था, लेकिन अब बाजी पलटने हुए दिखाई दे रही है।

Image

हिसार डिवीजन की सीटें

Photo : Times Now Digital

Hisar, Jind, Sirsa, Fatehabad Constituency Haryana Vidhan Sabha Chunav Result 2024 LIVE Updates: हरियाणा का रण भाजपा जीतेगी या कांग्रेस बाजी पलटेगी? विधानसभा की 90 सीटों के लिए मतगणना जारी है और इसका फैसला चंद घंटों में हो जाएगा, लेकिन तेजी से बदल रहे रूझानों में कांग्रेस पर एक बार फिर से भाजपा हावी होती हुई दिखाई दे रही है। ऐसे में चलिये हिसार डिवीजन की सीटों का क्या हाल है? एक बार उसे देख लेते हैं।

जिंद जिला

विधानसभा सीटजीतेहारे
जुलाना विधानसभा सीटविनेश फोगाट (कांग्रेस)योगेश कुमार (भाजपा)
सफीदों विधानसभा सीटराम कुमार गौतम (भाजपा)सुभाष गंगोली (कांग्रेस)
जींद विधानसभा सीटडॉ कृष्ण लाल मिड्ढा (भाजपा)महावीर गुप्ता (कांग्रेस)
नरवाना विधानसभा सीटकृष्ण कुमार (भाजपा)सतबीर दबलैन (कांग्रेस)
उचाना कलां विधानसभा सीटबृजेन्द्र सिंह (कांग्रेस)दुष्यंत चौटाला (जेजेपी)

सिरसा जिला

विधानसभा सीटजीतेहारे
सिरसा विधानसभा सीटगोकुल सेतिया (कांग्रेस)गोपाल खांडा (हरियाणा लोकहित पार्टी)
डबवाली विधानसभा सीटआदित्य देवीलाल (इनेलो)अमित सिहाग (कांग्रेस)
कालांवली विधानसभा सीटशीशपाल केहरवाला (कांग्रेस)राजेंद्र सिंह देसूजोधा (भाजपा)
ऐलनाबाद विधानसभा सीटभरत सिंह बेनिवाल (कांग्रेस)अभय सिंह चौटाला (इनेलो)
रानिया विधानसभा सीटअर्जुन चौटाला (इनेलो) रनजीत सिंह (निर्दलीय)

फतेहाबाद जिला

विधानसभा सीटजीतेहारे
फतेहाबाद विधानसभा सीटबलवान सिंह दौलतपुरिया (कांग्रेस)दुरा राम (भाजपा)
टोहाना विधानसभा सीटपरमवीर सिंह (कांग्रेस)देवेंद्र सिंह बबली (भाजपा)
रतिया विधानसभा सीटजरनैल सिंह (कांग्रेस)सुनीता दुग्गल (भाजपा)

हिसार जिला

विधानसभा सीटजीतेहारे
हिसार विधानसभा सीटसावित्री जिंदल (निर्दलीय)रामनिवास रारा (कांग्रेस)
आदमपुर विधानसभा सीटभव्य बिश्नोई (भाजपा)चंद्र प्रकाश (कांग्रेस)
उकलाना विधानसभा सीटनरेश सेलवाल (कांग्रेस)अनूप धनक (भाजपा)
नारनौंद विधानसभा सीटजस्सी पेटवाड़ (कांग्रेस)कैप्टन अभिमन्यु (भाजपा)
हांसी विधानसभा सीटविनोद भ्याना (भाजपा)राहुल मक्कड़ (कांग्रेस)
बरवाला विधानसभा सीटरणबीर गंगवा (भाजपा)रामनिवास घोरेला (कांग्रेस)
नलवा विधानसभा सीटरणधीर पनिहार (भाजपा)अनिल मान (कांग्रेस)

हॉट सीट

हरियाणा की सबसे हॉट सीटों में से एक हिसार विधानसभा सीट पर जारी मतगणना में निर्दलीय उम्मीदवार सावित्री जिंदल आगे हैं। कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नवीन जिंदल की मां सावित्री जिंदल कांग्रेस उम्मीदवार रामनिवास रारा से 3,836 मतों से आगे हैं। भाजपा उम्मीदवार और निवर्तमान विधायक कमल गुप्ता तीसरे स्थान पर नजर आ रहे हैं।

उचाना कलां का हाल?

जननायक जनता पार्टी (JJP) प्रमुख दुष्यंत चौटाला उचाना कलां सीट से छठे पायदान पर नजर आ रहे हैं। चुनाव पहले भाजपा से गठबंधन समाप्त कर सियासी जमीन तलाशने वाले दुष्यंत काफी ज्यादा पिछड़ गए हैं।

गौरतलब है कि हरियाणा के 22 जिलों में 93 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। बता दें कि हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 46 है। इस विधानसभा चुनाव में भाजपा को लगातार तीसरी बार जीत मिलने की उम्मीद है जबकि कांग्रेस को 10 साल बाद सत्ता में लौटने की उम्मीद है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article